इंडिगो ने ऐसे पैसेंजर्स जो केबिन बैग यानी कि प्लेन के अंदर अपने साथ हाथ में बैग्स ले जाते हैं उनके लिए एक नया और सस्ता किराया 'इंडिगो लाइट' लॉन्च किया है. इस बैग में यात्री अपने साथ 7kg सामान ले जा सकेंगे. मिली जानकारी के अनुसार, कंपनी ने यह कदम हवाई टिकटों की शुरुआती कीमतें कम करने के लिए उठाया है, ताकि बड़े सामान के बिना चलने वाले यात्रियों को कम पैसे देने पड़े. इंडिगो भारत की सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन कंपनी है. पिछले महीने एयर इंडिया ने भी उन यात्रियों के लिए एक बेसिक इकोनॉमी किराया शुरू किया था, जिन्हें फ्लाइट में मुफ्त खाना नहीं चाहिए और वे कम खर्च में सफर करना चाहते हैं.
क्या है 'इंडिगो लाइट'?

2 / 5
मिली जानकारी के अनुसार, इंडिगो द्वारा लॉन्च किए गए 'इंडिगो लाइट' कंपनी का नया एंट्री-लेवल इकोनॉमी क्लास है. यह उन यात्रियों के लिए डिजाइन किया गया है, जो अक्सर कम सामान के साथ यात्रा करते हैं. इस नई स्कीम के तहत अब यात्रियों को सामान्य टिकट के मुकाबले कम बेस प्राइस यानी मूल किराया देना होगा. साथ ही उन्हें बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के ऑटो-असाइंड सीट यानी सिस्टम द्वारा दी गई सीट और अधिकतम 7kg तक का केबिन बैग ले जाने की अनुमति मिलेगी.
नया किराया कब से और कहां होगा लागू?

3 / 5
बता दें कि इंडिगो की नई 'इंडिगो लाइट' स्कीम के तहत इंडिगो का नया किराया घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की उड़ानों पर लागू होगा. इसकी बुकिंग कंपनी की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर 1 जुलाई से शुरू हो चुकी है, जबकि इस किराए पर यात्रा की शुरुआत 15 जुलाई से प्रभावी होगी.
इंडिगो ने क्यों उठाया ये कदम?

4 / 5
एयरलाइंस आजकल पैसेंजर्स को सिर्फ उन्हीं सर्विसेज के पैसे चार्ज करना चाहती हैं जिसका वे इस्तेमाल करते हैं. इंडिगो के चीफ स्ट्रैटजी ऑफिसर आलोक सिंह ने बताया यह उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है, जो कम सामान लेकर ट्रैवल करते हैं और सिर्फ उन्हीं सर्विसेस के लिए भुगतान करना चाहते हैं, जिनकी उन्हें जरूरत है. यह सफर को ज्यादा सुलभ और किफायती बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है.
क्या दूसरी एयरलाइंस में मिल रहा ये ऑप्शन?

5 / 5
बाजार में मौजूद एयरलाइन कंपनीज के बीच कॉम्पिटिशन बढ़ गया है. जिसके कारण कंपनियां लगातार बदलाव कर रही हैं. एअर इंडिया ने भी पिछले महीने एक बेसिक इकोनॉमी किराया पेश किया था, जिसमें कॉम्प्लीमेंट्री मील (फ्री खाना) शामिल नहीं था. इसके अलावा, एयर इंडिया एक्सप्रेस के डायरेक्ट चैनल्स पर भी इस तरह का केबिन-बैग ओनली सिस्टम पहले से उपलब्ध है.