छोटे बाथरूम को दें 5 स्टार जैसा लुक, बहुत कम बजट में हो जाएगा सारा काम

Small Bathroom Cabinets Designs: जब बाथरूम छोटा होता है तो सामान रखने की काफी दिक्कत होती है. सही ऑर्गेनाइज न होने की वजह से बाथरूम भरा हुआ दिखता है. इसलिए स्टाइलिश एक्सेसरीज के साथ सही रिनोवेशन से बाथरूम को सुंदर लुक दें. 

Bathroom Organization Ideas
1 / 7
छोटे बाथरूम को सुंदर कैसे बनाएं? Image Credit- AI

Bathroom Organization Ideas: घर के साथ-साथ बाथरूम का मेकओवर करना भी जरूरी है, खासकर छोटे बाथरूम. ऐसा इसलिए क्योंकि छोटे बाथरूम दिखने में बहुत ही फैले हुए लगते हैं. अगर सामान ज्यादा है तो आफत आ जाती है. हालांकि, बाथरूम को स्टाइलिश और लग्जरी लुक देना मुश्किल नहीं है. बहुत कम बजट में बाथरूम को अच्छा बनाया जा सकता है और थोड़े से पैसे डालकर  5 स्टार जैसा रिनोवेशन किया जा सकता है.

विज्ञापन

दीवारों पर पेस्टल कलर करवाएं

दीवारों पर पेस्टल कलर करवाएं2 / 7

छोटे बाथरूम की दीवारों को खूबसूरत लुक देने के लिए पेस्टल कलर सेलेक्ट करें. इससे दीवारों को प्रीमियम लुक मिलेगा, क्योंकि हल्के सफेद, बेज या पेस्टल हरा कलर सेलेक्ट करने से बाथरूम बड़ा लगता है. वहीं, डार्क रंगों से छोटे बाथरूम और छोटे लगते हैं.

विज्ञापन

अच्छी लाइटिंग का इस्तेमाल करें

अच्छी लाइटिंग का इस्तेमाल करें 3 / 7

जब बाथरूम में अच्छी लाइट होगी तो दीवारें निखरकर आएंगी. खुला हुआ बाथरूम और ज्यादा अच्छा लगेगा. 5 स्टार होटल के बाथरूम में लाइटिंग पर ही फोकस किया जाता है. मिरर के आसपास एलईडी स्ट्रिप जरूर लगाएं. इसे भी पढ़ें- मेघालय की ये नदी क्यों लगती है अदृश्य? हवा में उड़ती नजर आती है नाव, हैरान कर देगा राज

रेडीमेड कैबिनेट का इस्तेमाल

रेडीमेड कैबिनेट का इस्तेमाल  4 / 7

सामान रखने के लिए रेडीमेड कैबिनेट का इस्तेमाल करें. आप बाथरूम के साइज के हिसाब से अलमारी को सेलेक्ट करें. खास बात यह है कि आप अपने बजट और सामान के हिसाब से भी कैबिनेट डिजाइन करवा सकते हैं. इससे बाथरूम को अच्छा लुक मिलेगा.

विज्ञापन

मैट-ब्लैक या ब्रास फिटिंग्स

मैट-ब्लैक या ब्रास फिटिंग्स 5 / 7

आप लोकल नल या फिटिंग करने के बजाय मैट ब्लैक या रोज गोल्ड फिनिश वाले नल और शावर इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, यह थोड़े महंगे मिलेंगे, लेकिन एक बार लगाकर आपका काम हो जाएगा.

ग्लास शॉवर पार्टीशन

ग्लास शॉवर पार्टीशन6 / 7

बाथरूम को बड़ा लुक देने के लिए ग्लास शॉवर पार्टीशन करना बेस्ट रहेगा. अगर आप चाहें तो ग्लास का गेट भी लगा सकते हैं, क्योंकि ग्लास पतला होता है और जगह भी बहुत कम लेता है.

विज्ञापन

स्लाइडिंग डोर कैबिनेट

स्लाइडिंग डोर कैबिनेट7 / 7

आप बाथरूम में सामान को रखने के लिए स्लाइडिंग डोर कैबिनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे जगह बहुत बचती है और बाथरूम साफ-सुथरा भी लगता है. मॉर्डन लुक से लिए यह बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. इसे भी पढ़ें- घर पर बनाएं सॉफ्ट और क्रिस्पी सांभर वड़ा, हर निवाले में मिलेगी तारीफ, जानें आसान रेसिपी!

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन