सावन के सोमवार पर बनाएं ये 5 सात्विक व्यंजन, स्वाद के साथ व्रत रखने वालों के लिए भी है खास
Sawan Somvar: आज के दिन ज्यादातर लोग व्रत रखते हैं. अगर खाने के लिए कुछ ऐसे व्यंजन तलाश रहे हैं, जिससे पेट भी भर जाए और स्वाद भी भरपूर मिले तो इस लेख में बताई गई डिशेज तैयार कर सकते हैं.

सावन का महीना भगवान शिव की पूजा के लिए बेहद खास माना जाता है. इस दौरान लोग सोमवार के दिन व्रत रखते हैं और नियमों का पालन करते हैं. व्रत में नॉर्मल अनाज, दाल, प्याज-लहसुन जैसी चीजों से परहेज किया जाता है. ऐसे में अगर आप पेट भरने के साथ साथ स्वाद नहीं तलाश रहे हैं तो यह लेख मददगार साबित हो सकता है. आप ये सात्विक व्यंजन अपनी थाली में शामिल कर सकते हैं.
साबूदाने की खिचड़ी
2 / 6व्रत के दौरान साबूदाना खिचड़ी पसंद की जाती है. इसे साबूदाना, मूंगफली, उबले आलू, हरी मिर्च और सेंधा नमक के साथ तैयार किया जा सकता है. इसमें थोड़ा घी डालने से स्वाद और बढ़ जाता है. इसे भी पढ़ें- न गीला फर्श, न सीलन की बदबू! मानसून में घर को साफ रखने के स्मार्ट हैक्स
कुट्टू के आटे की पकोड़ी
3 / 6बरसात में पकोड़े खाने का ज्यादातर लोगों का मन करता है. अगर व्रत में कुछ कुरकुरा और चटपटा खाने का मन हो तो कुट्टू के आटे की पकौड़ी अच्छा विकल्प हो सकती है. इसमें उबले आलू मिलाकर पकोड़ियां बनाई जा सकती हैं.
समा के चावल की खिचड़ी
4 / 6व्रत के दौरान समा के चावल यानी व्रत वाले चावल से भी स्वादिष्ट खिचड़ी तैयार की जा सकती है. इसमें आलू, मूंगफली और हल्के मसालों का इस्तेमाल किया जा सकता है. आप अपनी पसंद और नियम के मुताबिक चीजें डाल सकते हैं.
साबूदाना वड़ा
5 / 6सावन सोमवार के व्रत में साबूदाना वड़ा भी बनाया जा सकता है. बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम यह डिश चाय के साथ भी अच्छी लगती है. इसे आप भीगे हुए साबूदाने में उबले आलू, दरदरी कुटी मूंगफली, हरी मिर्च और सेंधा नमक मिलाकर तैयार करें.
मखाने की खीर
6 / 6अगर व्रत में कुछ मीठा खाने का मन हो तो मखाने की खीर एक स्वादिष्ट ऑप्शन है. दूध और मखाने से बनने वाली यह डिश आसानी से घर पर तैयार हो जाती है. चाहें तो आप मिश्री या चीनी डालकर भी स्वाद बढ़ा सकते हैं. इसे भी पढ़ें- व्रत में हर बार पूड़ी नहीं! इस बार ट्राई करें सिंघाड़े के आटे का क्रिस्पी चीला



















