न गीला फर्श, न सीलन की बदबू! मानसून में घर को साफ रखने के स्मार्ट हैक्स
Dry Home: बरसात में घर को साफ रखने के लिए सबसे जरूरी है कि पानी को ज्यादा देर तक जमा न होने दें. बेहतर वेंटिलेशन और गीली चीजों को तुरंत सुखाने की आदत से मानसून में घर को काफी हद तक फ्रेश और साफ रखा जा सकता है.

Barish Mein Kaise Rakhe Khayal: बरसात का मौसम गर्मी से राहत जरूर देता है, लेकिन इस दौरान घर की सफाई और हाइजीन बनाए रखना किसी मुसीबत से कम नहीं होता. बारिश के पानी के साथ मिट्टी घर के अंदर आ जाती है, फर्श बार-बार गीला होता है और नमी की वजह से सीलन व बदबू की समस्या भी बढ़ जाती है. अगर आप भी मानसून में इन परेशानियों से बचना चाहते हैं तो कुछ आसान स्मार्ट हैक्स आपके काम आ सकते हैं.
दरवाजे पर रखें पानी सोखने वाला मैट
2 / 8बारिश में बाहर से आने वाले पानी और मिट्टी को घर में फैलने से रोकने के लिए मुख्य दरवाजे पर एक अच्छा अब्जॉर्बेंट मैट जरूर रखें. घर के अंदर जाने से पहले जूतों को मैट पर अच्छी तरह पोंछें. इसे भी पढ़ें- बची हुई चायपत्ती कचरा नहीं है बल्कि खजाना है, इन 5 कामों में करें इस्तेमाल
गीले जूतों को रखें अलग
3 / 8बारिश में गीले जूते सीधे कमरे या अलमारी में रखने से नमी और बदबू बढ़ सकती है. दरवाजे के पास जूतों के लिए एक अलग रैक रखें. गीले जूतों को पहले अच्छी तरह हवा में सूखने दें और उसके बाद ही बंद जगह पर रखें.
फर्श गीला न छोड़ें
4 / 8बारिश के दिनों में फर्श पर पानी गिरना आम बात है, लेकिन इसे लंबे समय तक गीला छोड़ना सही नहीं है. पानी दिखाई देते ही माइक्रोफाइबर मॉप या सूखे कपड़े से साफ कर दें.
खिड़कियों को ऐसे रखें साफ
5 / 8बारिश के दौरान खिड़कियों से पानी अंदर आ सकता है. ऐसे में खिड़की की सिल पर एक मोटा सूखा कपड़ा या तौलिया रखा जा सकता है, जो पानी को सोख ले. कपड़ा गीला होने पर सुखाने के लिए रख दें.
घर में वेंटिलेशन रखें बेहतर
6 / 8बरसात में हर समय खिड़की-दरवाजे बंद रखने से घर के अंदर नमी बढ़ सकती है. जब बारिश न हो रही हो, तब कुछ समय के लिए खिड़कियां खोलें ताकि फ्रेश हवा अंदर आ सके. किचन और बाथरूम में एग्जॉस्ट फैन चलाना भी सही रहेगा.
गीले कपड़े कमरे में न सुखाएं
7 / 8बारिश की वजह से कपड़े देर से सूखते हैं, लेकिन उन्हें लंबे समय तक कमरे में टांग कर रखने से घर की नमी बढ़ सकती है. कोशिश करें कि कपड़े ऐसी जगह सुखाएं जहां हवा का अच्छा वेंटिलेशन हो. इससे आपको आसानी हो जाएगी.
फर्नीचर का रखें ख्याल
8 / 8अलमारी, सोफा और बेड जैसे फर्नीचर को दीवार से बिल्कुल चिपका कर न रखें. थोड़ी दूरी रहने से हवा का संचार बेहतर बना रहता है और नमी जमा होने का डर रहता है. इसे भी पढ़ें- थाली में पनीर रखें या चना? प्रोटीन के लिए कौन सा विकल्प है ज्यादा दमदार



















