व्रत में हर बार पूड़ी नहीं! इस बार ट्राई करें सिंघाड़े के आटे का क्रिस्पी चीला

Vrat Recipes: सावन के व्रत में एक जैसा फलाहार खाने की बजाय इस बार सिंघाड़े के आटे का क्रिस्पी चीला बनाएं. जानिए आसान रेसिपी, जरूरी सामग्री, बनाने का सही तरीका और ऐसे टिप्स जिनसे चीला बनेगा एकदम कुरकुरा और स्वादिष्ट.

Singhare ka Cheela Recipe

सावन व्रत में बनाएं सिंघाड़े के आटे का क्रिस्पी चीला.

Singhare Ka Cheela Recipe: सावन का महीना शुरू होते ही लोग पूरे सावन व्रत रखते हैं. ऐसे में लोग रोज वही एक जैसा फलाहार खाकर उबने लगते हैं. अगर आप भी अपनी व्रत की थाली में थोड़ा स्वाद और ट्विस्ट लाना चाहते हैं तो सिंघाड़े के आटे का क्रिस्पी चीला आपको जरूर ट्राई करना चाहिए. सिंघाड़े के आटे की ये रेसिपी बेहद ही आसान है, जो कम समय में घर पर ही बनाई जा सकती है. आइए जानते हैं कि सिंघाड़े के आटे का स्वादिष्ट चीला आप कैसे घर पर बना सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

सिंघाड़े के आटे का चीला व्रत के लिए क्यों है अच्छा

सिंघाड़े के आटे के चीले को व्रत में पसंद किए जाने के कई कारण हैं. सबसे बड़ा कारण तो यही है कि सिंघाड़े के आटे का चीला (Singhare Ke Aate Ka Cheela) हल्का होने के बावजूद भी लंबे समय तक पेट को भरा हुआ रखता है. इसी के साथ ये आसानी से झट-पट तैयार हो जाता है, ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती. इसे व्रत के नाश्ते या फिर हल्के भोजन के रूप में भी शामिल किया जा सकता है.

सिंघाड़े के आटे के चीले की रेसिपी

विज्ञापन

सामग्री

सिंघाड़े का आटा- 3/4 कप
हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
हरा धनिया- 1/2 बड़ा चम्मच (बारीक कटा हुआ)
जीरा पाउडर- 2 छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर- 1/2 छोटी चम्मच (अगर आप व्रत में खाते हों तो)
काली मिर्च- 2 छोटी चम्मच (दरदरी कुटी हुई)
सेंधा नमक- स्वादानुसार
घी- सेंकने के लिए
पानी- जरूरत के अनुसार (घोल बनाने के लिए)

विज्ञापन

घर पर सिंघाड़े का चीला बनाने का आसान तरीका

  • सबसे पहले एक कटोरे में सिंघाड़े का आटा लेकर उसमें हरी मिर्च, हरा धनिया, जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, काली मिर्च और सेंधा नमक अपने स्वाद के हिसाब से डाल लीजिए.
  • फिर इन सबको आपस में अच्छे से मिक्स कर लीजिए.
  • अब इसमें धीरे-धीरे पानी डालकर सभी चीजों को मिलाते हुए एक पतला घोल तैयार कर लीजिए.
  • इसके बाद एक नॉन-स्टिक तवा गैस पर रखकर गर्म करें और उस पर घी डाल दीजिए.
  • अब इस तवे पर कलछी से घोल डालकर उसे पूरे तवे पर फैला लीजिए. ध्यान रहे कि तवे पर घोल को फैलाते समय उसे
  • ज्यादा पतला मत करिएगा, वरना आपके चीले टूट सकते हैं.
  • चीले के किनारों पर थोड़ा घी डालें और इसे हल्का सुनहरा होने तक 2 से 3 मिनट तक सेक लें.
  • जब चीला एक तरफ से अच्छे से सिक जाए, तो उसे पलटकर दूसरी तरफ भी सेक लें.
  • आपका चीला अब तैयार है. इसे आप ताजे दही या फिर व्रत की हरी चटनी के साथ परोस सकते हैं.

बेहतर चीला बनाने के लिए ये टिप्स अपनाएं

विज्ञापन

अगर आप चाहते हैं कि आपके चीलों का स्वाद दोगुना हो जाए, तो कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. अगर चीला बनाते समय आपके पास समय है, तो चीले के घोल को 5 से 10 मिनट के लिए ढककर जरूर रख दें. हर दूसरा चीला बनाने से पहले घोल को अच्छी तरह चला जरूर लें. क्रिस्पी चीले बनाने के लिए नॉन-स्टिक तवे का ही यूज करें, ताकि चीले बनाते समय वो चिपके या टूटे नहीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ