विदेश में समोसा-जलेबी के नाम सुनकर रह जाएंगे हैरान, जानिए क्या कहते हैं विदेशी लोग

Samosa Ko English Mein Kya Kehte Hain: भारत का स्ट्रीट फूड दुनियाभर में अपनी खास पहचान बना चुका है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि विदेशों में इन्हें अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है? अगर नहीं, तो आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

Samosa Ko English Mein Kya Kehte Hain
1 / 6
भारतीय व्यंजन को इंग्लिश में क्या कहा जाता है? Image Credit- Gemini

Indian Food Called In English: भारत के कुछ फूड्स विदेशों में भी काफी फेमस हैं जैसे समोसा, कचौड़ी या पानी पूरी आदि. लेकिन क्या आप जानते हैं विदेशों में इन व्यंजन को इसी नाम से नहीं बल्कि दूसरे नामों से पुकारा जाता है. कई बार ये नाम इतने अलग होते हैं कि सुनकर हंसी भी आ जाती है और हैरानी भी होती है. हालांकि, बहुत कम लोगों को इस बारे में जानकारी है और अगर आप भी इस लिस्ट में शामिल हैं तो आइए जानते हैं कि विदेशों में हमारे पसंदीदा स्नैक्स को किस नाम से जाना जाता है.

विज्ञापन

समोसा

समोसा2 / 6

भारत में समोसे को बहुत ही शौक से खाया जाता है, जिसे आलू  और मटर की स्टाफिंग से तैयार किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि विदेशों में इसे आमतौर पर Savory Pastry या Fried Dumpling के नाम से जाना जाता है.

विज्ञापन

जलेबी

जलेबी  3 / 6

जलेबी भारत में बहुत ही चाव से खाई जाती है और विदेशों में भी इसका स्वाद काफी पसंद किया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि जलेबी को Funnel Cake या Sweet Pretzel के नाम से जाना जाता है.

कचौड़ी

कचौड़ी 4 / 6

कचौड़ी भारत के कई राज्यों में काफी पसंद की जाती है. यह अपने मसालेदार स्वाद के लिए जानी जाती है. विदेशों में भी इसे स्नैक्स के तौर पर खाया जाता है, लेकिन कई देशों में इसे Stuffed Fried Bread या Spicy Pastry कहा जाता है.

विज्ञापन

पानीपुरी

पानीपुरी  5 / 6

पानीपुरी को भारत में ही अलग-अलग नामों से जाना जाता है, लेकिन विदेशों में इसका नाम सुनकर सबसे ज्यादा मजा आता है. कई देशों में इसे Crispy Hollow Balls with Spicy Water या Water Balls के नाम से जाना जाता है. कुछ लोग इसे Indian Street Shots भी कहते हैं.

पनीर

पनीर6 / 6

पनीर को सबसे ज्यादा वेजिटेरियन लोग खाना पसंद करते हैं. इसे बनाना बहुत ही आसान है, लेकिन क्या आपको पता है कि पनीर को अंग्रेजी में Indian cottage cheese के नाम से जाना जाता है. हालांकि, कई देशों में चीज के नाम से भी पुकारा जाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन