गर्मियों में गुलाब जल लगाने की ये गलती कर सकती है चेहरा खराब, जानें रोज वाटर लगाने का सही तरीका

Rose Water Summer Skin Care tips: गर्मियों में ताजगी के लिए इस्तेमाल होने वाला गुलाब जल आपकी एक छोटी सी चूक से स्किन को खराब भी कर सकता है. जानिए इसके इस्तेमाल से जुड़ी वो गलतियां जो नुकसान पहुंचाती हैं.

Rose Water Summer Skin Care tips
1 / 6

गर्मियों में ताजगी के लिए लोग चेहरे पर गुलाब जल छिड़क लेते हैं लेकिन इसे लगाकर धूप में निकलना स्किन को जला सकता है. सूरज की सीधी रोशनी में गुलाब जल लगाने से चेहरे पर रेडनेस और टैनिंग की समस्या बढ़ जाती है जिससे चेहरा काला पड़ सकता है.

विज्ञापन

क्यों नहीं करना चाहिए बार-बार इस्तेमाल?

क्यों नहीं करना चाहिए बार-बार इस्तेमाल?2 / 6

कई लोग हर घंटे चेहरे पर गुलाब जल का स्प्रे करते हैं जो त्वचा के कुदरती ऑयल बैलेंस को पूरी तरह बिगाड़ सकता है. दिन में सिर्फ एक या दो बार ही इसका इस्तेमाल काफी है वरना आपकी स्किन जरुरत से ज्यादा ड्राई या संवेदनशील हो सकती है.

विज्ञापन

क्या हर गुलाब जल सुरक्षित होता है?

क्या हर गुलाब जल सुरक्षित होता है?3 / 6

बाजार में मिलने वाले सस्ते गुलाब जल में अक्सर खुशबू और प्रिजर्वेटिव जैसे खतरनाक केमिकल मिले होते हैं जो चेहरे को नुकसान पहुंचाते हैं. हमेशा आर्गेनिक या शुद्ध गुलाब जल का ही चुनाव करें वरना फायदे की जगह आपको चेहरे पर दाने और एलर्जी झेलनी पड़ सकती है.

कब लगाना होता है सबसे ज्यादा फायदेमंद?

कब लगाना होता है सबसे ज्यादा फायदेमंद?4 / 6

गुलाब जल लगाने का सबसे बेहतरीन समय रात को सोने से पहले है जब आपकी स्किन खुद को रिपेयर करने का काम करती है. रात में साफ चेहरे पर इसे कॉटन से लगाने पर स्किन को अंदरुनी ठंडक मिलती है और सुबह चेहरा खिला-खिला नजर आता है.

विज्ञापन

क्या इसे क्लींजर की तरह इस्तेमाल करें?

क्या इसे क्लींजर की तरह इस्तेमाल करें?5 / 6

कुछ लोग गुलाब जल से चेहरा धोने की गलती करते हैं जबकि यह कोई क्लींजर नहीं बल्कि केवल एक टोनर का काम करता है. चेहरे की गंदगी साफ करने के लिए पहले फेस वॉश का इस्तेमाल करें और उसके बाद ही गुलाब जल को टोनर की तरह चेहरे पर थपथपाएं.

एलोवेरा के साथ क्या है इसका कमाल?

एलोवेरा के साथ क्या है इसका कमाल?6 / 6

अगर आपको सनबर्न या चेहरे पर जलन की शिकायत है तो गुलाब जल में फ्रेश एलोवेरा जेल मिलाकर लगाना जादू की तरह काम करता है. यह मिश्रण स्किन को गहराई से हाइड्रेट करता है और गर्मियों की तपिश से बचाकर चेहरे पर कुदरती निखार और चमक बनाए रखता है. डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सामान्य सुझाव है और किसी भी नुस्खे को चेहरे पर आजमाने से पहले स्किन स्पेशलिस्ट की सलाह जरूर लें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन