फ्रिज रखते वक्त न करें ये 6 गलतियां, गैस लीकेज से ओवरहीटिंग तक का बढ़ सकता है खतरा

Fridge Problems: फ्रिज का कुछ हिस्सा हल्का गर्म होना कई बार नॉर्मल होता है, लेकिन अगर वह जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहा है या उसके साथ जलने की बदबू आ रही है तो कुछ गलतियों को आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

refrigerator safety gas leakage
1 / 7
फ्रिज रखते वक्त न करें ये गलतियां. Image Credit- Freepik

फ्रिज हमारे घर का जरूरी सामान है और यह दिन-रात चलता रहता है. इसलिए इसे सही तरीके से इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है. कई बार हम छोटी-छोटी गलतियां करते रहते हैं, जिनसे फ्रिज पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है. फ्रिज को गलत जगह रखना, उसके अंदर जरूरत से ज्यादा सामान भरना या खराब बिजली के तार का इस्तेमाल करना नुकसानदायक हो सकता है. आप इस बात का ध्यान रखें और फ्रिज की कूलिंग को इफेक्ट होने से बचाएं.

विज्ञापन

फ्रिज को दीवार से चिपका कर रखना

फ्रिज को दीवार से चिपका कर रखना 2 / 7

अगर आप फ्रिज को बिल्कुल फ्रिज से चिपका कर रखते हैं तो ऐसा करना कूलिंग को इफेक्ट कर सकते हैं. फ्रिज के पीछे की गर्म हवा आसानी से बाहर नहीं निकल पाती, जिससे फ्रिज को ठंडा रखने वाली मशीन पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है. इसे भी पढ़ें- कीबोर्ड दिखता है साफ लेकिन अंदर भरी होती है गंदगी, ऐसे करें सही तरीके से सफाई

विज्ञापन

गैस चूल्हे के पास फ्रिज रखना

गैस चूल्हे के पास फ्रिज रखना3 / 7

फ्रिज को गैस चूल्हे, ओवन या ऐसी जगह के पास नहीं रखना चाहिए जहां बहुत ज्यादा गर्मी होती हो. लगातार गर्मी मिलने से फ्रिज को अंदर का माहौल ठंडा रखने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है. इसलिए किचन में फ्रिज रखते वक्त इन बातों पर ध्यान दें.

फ्रिज को सामान से भर देना

फ्रिज को सामान से भर देना  4 / 7

फ्रिज में जरूरत से ज्यादा सामान भर देने से ठंडी हवा अंदर ठीक से घूम नहीं पाती. इससे कुछ सामान ठीक से ठंडा नहीं हो पाता और फ्रिज को ज्यादा देर तक चलना पड़ सकता है. इसलिए आप बेकार सामान को बाहर निकालकर फेंक दें.

विज्ञापन

बहुत गर्म खाना तुरंत फ्रिज में रखना

बहुत गर्म खाना तुरंत फ्रिज में रखना 5 / 7

गर्म खाना सीधे फ्रिज में रखने से फ्रिज के अंदर का तापमान बढ़ सकता है. इससे फ्रिज को दोबारा ठंडा होने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है. खाने को बहुत देर तक बाहर भी न छोड़ें. थोड़ी देर ठंडा होने के बाद उसे ढककर फ्रिज में रख दें.

ढीले बिजली के प्लग का इस्तेमाल करना

ढीले बिजली के प्लग का इस्तेमाल करना 6 / 7

फ्रिज को खराब तार, टूटे प्लग या ढीले बिजली के सॉकेट से चलाना खतरनाक हो सकता है. इससे बिजली का झटका लगने या आग लगने का खतरा बढ़ सकता है. अगर फ्रिज का प्लग या सॉकेट गर्म हो रहा है, जलने की बदबू आ रही है तो बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें.

विज्ञापन

फ्रिज से आने वाली अजीब आवाज नजरअंदाज करना

फ्रिज से आने वाली अजीब आवाज नजरअंदाज करना 7 / 7

फ्रिज से हल्की आवाज आना या उसके कुछ हिस्सों का गर्म होना हमेशा खराबी का संकेत नहीं होता, लेकिन अगर फ्रिज अचानक बहुत ज्यादा गर्म हो रहा है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें. इससे आपको बहुत ही नुकसान हो सकता है. इसे भी पढ़ें- बिना फ्रिज के ब्रेड को रखना है ताजा तो आजमा लीजिए ये हैक, लंबे समय तक Bread रहेगी फ्रेश

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन