कहीं आपकी ही गलतियों से तो नहीं झड़ रहे हैं बाल? जानिए Hair Fall रोकने के सबसे असरदार तरीके

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बालों का झड़ने की समस्या काफी आम सी हो गई है, जिसे निपटने के लिए लोग कही तरह के महंगे ट्रीटमेंट कराते हैं. लेकिन अक्सर लोग यह नहीं जानते कि उनकी खुद की गलतियों के कारण बाल झड़ने लगते हैं. आइए जानते हैं उन गलतियों के बारे में.

Hair Fall Causes
1 / 9

विज्ञापन

लाइफस्टाइल बनती हेयर फॉल की वजह

लाइफस्टाइल बनती हेयर फॉल की वजह2 / 9

आजकल कम उम्र में ही बाल झड़ने की समस्या तेजी से बढ़ रही है. तनाव, गलत खानपान और खराब हेयर केयर रूटीन इसके बड़े कारण बन रहे हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि बालों की सेहत हमारी जीवनशैली का आईना होती है.

विज्ञापन

आयुर्वेद में क्यों खास मानी जाती है बालों की देखभाल

आयुर्वेद में क्यों खास मानी जाती है बालों की देखभाल3 / 9

आयुर्वेद के अनुसार बालों की जड़ों को मजबूत रखने के लिए शरीर का संतुलन जरूरी होता है. वात, पित्त और कफ के असंतुलन से बाल कमजोर हो सकते हैं. इसलिए शरीर की प्रकृति के अनुसार हेयर केयर करना जरूरी माना जाता है.

बहुत ज्यादा तेल लगाना

बहुत ज्यादा तेल लगाना 4 / 9

अक्सर लोग सोचते हैं कि ज्यादा तेल लगाने से बाल मजबूत हो जाएंगे, लेकिन जरूरत से ज्यादा तेल स्कैल्प को चिपचिपा बना देता है. इससे धूल चिपकती है और बालों की जड़ें कमजोर हो सकती हैं.

विज्ञापन

बहुत गर्म तेल लगाना

बहुत गर्म तेल लगाना5 / 9

कई लोग बालों में गर्म तेल लगाते हैं, ताकि बाल मजबूत रहे, लेकिन तेल को ज्यादा गर्म करके लगाने से बालों की नमी खत्म हो सकती है. इससे बाल सूखे और कमजोर हो जाते हैं. इसलिए हल्का गुनगुना तेल लगाना ज्यादा बेहतर है, इससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और बालों को सही पोषण मिलता है.

रातभर तेल लगाकर सोना

रातभर तेल लगाकर सोना 6 / 9

आज के प्रदूषण भरे माहौल में रातभर तेल लगाकर सोना नुकसानदायक हो सकता है, ऐसा करने से बालों में गंदगी जमा हो सकती है. बेहतर है तेल लगाने के कुछ समय बाद हल्के शैंपू से बाल साफ कर लिए जाएं.

विज्ञापन

हर दिन तेल लगाना जरूरी नहीं होता

हर दिन तेल लगाना जरूरी नहीं होता7 / 9

कई लोग रोजाना तेल लगाते हैं, लेकिन इससे स्कैल्प का नेचुरल ऑयल बैलेंस बिगड़ सकता है. आयुर्वेद के अनुसार हफ्ते में दो या तीन बार तेल लगाना बालों की सेहत के लिए पर्याप्त माना जाता है.

सही तेल का चुनाव बालों को बना सकता है मजबूत

सही तेल का चुनाव बालों को बना सकता है मजबूत8 / 9

अगर बाल रूखे हैं तो नारियल या बादाम तेल फायदेमंद होता है. वहीं झड़ते बालों के लिए आंवला तेल अच्छा माना जाता है. सही तेल का चुनाव करने से बालों की चमक और मजबूती बनी रहती है.

विज्ञापन

छोटी आदतों में बदलाव से मिल सकता है बड़ा फायदा

छोटी आदतों में बदलाव से मिल सकता है बड़ा फायदा9 / 9

संतुलित आहार, पर्याप्त पानी, तनाव कम करना और सही हेयर केयर रूटीन अपनाना बालों को स्वस्थ रखने में मदद करता है. अगर सही आदतें अपनाई जाएं तो हेयर फॉल की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है. (Image: Freepik)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन