रात को अंडरगारमेंट्स पहनकर सोना सही है या नहीं? जानिए क्या है सही तरीका

बहुत से लोग सोचते हैं कि रात में अंडरगारमेंट्स पहनकर सोना बेहतर है या बिना पहने सोना ज्यादा सही रहता है? आइए जानते हैं क्या करना सबसे बेहतर है.

Night Underwear Sleep Benefits
1 / 9

विज्ञापन

अच्छी नींद के लिए आराम सबसे जरूरी

अच्छी नींद के लिए आराम सबसे जरूरी2 / 9

रात की नींद तभी अच्छी आती है जब शरीर पूरी तरह आराम महसूस करे. अगर कपड़े बहुत टाइट हों या त्वचा पर दबाव बनाएं, तो नींद बार-बार टूट सकती है और बेचैनी महसूस हो सकती है.

विज्ञापन

टाइट अंडरगारमेंट्स पहनकर सोना

टाइट अंडरगारमेंट्स पहनकर सोना3 / 9

अगर अंडरगारमेंट्स बहुत ज्यादा टाइट है या सिंथेटिक कपड़े का बना है, तो पसीना रुक सकता है. इससे खुजली, जलन, रैशेज और फंगल इंफेक्शन जैसी परेशानियों का खतरा बढ़ जाता है.

दिनभर एक्टिव रहने वालों को रखें खास ध्यान

दिनभर एक्टिव रहने वालों को रखें खास ध्यान4 / 9

जो लोग दिनभर ज्यादा भागदौड़ करते हैं, भारी काम करते हैं या लंबे समय तक बैठे रहते हैं, उनमें पसीना और घर्षण ज्यादा होता है. ऐसे लोगों को रात में ढीले कपड़े पहनना बेहतर माना जाता है, ताकि शरीर को आराम मिल सके और नींद अच्छी आए.

विज्ञापन

कब पहन सकते हैं अंडरवियर?

कब पहन सकते हैं अंडरवियर?5 / 9

अगर आपको पहनकर सोने की आदत है, तो कॉटन का ढीला और आरामदायक अंडरगारमेंट्स चुनें. बॉक्सर या सॉफ्ट फिटिंग वाले विकल्प त्वचा को हवा देते हैं और आराम भी बनाए रखते हैं.

महिलाओं के लिए क्या है सही सलाह?

महिलाओं के लिए क्या है सही सलाह?6 / 9

महिलाओं को रात में बहुत टाइट पैंटी, शेपवियर या सिंथेटिक इनरवियर पहनकर नहीं सोना चाहिए. ढीले और सूती कपड़े पहनना बेहतर होता है, जिससे नमी कम बनती है.

विज्ञापन

बिना अंडरवियर सोने के क्या फायदे हैं?

बिना अंडरवियर सोने के क्या फायदे हैं?7 / 9

बिना टाइट इनरवियर सोने से त्वचा खुली रहती है और हवा लगती है. इससे पसीना कम जमा होता है, जलन घटती है और प्राइवेट एरिया स्वस्थ रहने में मदद मिलती है.

आखिर सही तरीका क्या है?

आखिर सही तरीका क्या है?8 / 9

रात में अंडरवियर पहनना या न पहनना आपकी सुविधा पर निर्भर करता है. बस ध्यान रखें कि कपड़े साफ, सूती, ढीले और आरामदायक हों, ताकि नींद भी अच्छी आए और सेहत भी ठीक रहे.

विज्ञापन

अस्वीकरण

अस्वीकरण 9 / 9

इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.  (Image: Pexels)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन