शरीर को खोखला कर सकती है प्रोटीन की कमी! फिट रहने के करें ये 4 आसान काम
प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है, जो मांसपेशियों, हड्डियों और त्वचा को मजबूत बनाने में मदद करता है. शरीर की मरम्मत और नई कोशिकाएं बनाने में भी इसकी अहम भूमिका होती है. लेकिन इसकी कमी से कमजोरी महसूस हो सकती है और कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. इस स्टोरी में हम आपको ऐसे टिप्स देंगे, जिन्हें अपनाकर आप इस कमी को पूरा कर सकेंगे.

क्यों हो जाती है प्रोटीन की कमी
2 / 8विशेषज्ञों के अनुसार भारत में कई लोग पर्याप्त प्रोटीन नहीं ले पाते, इसकी मुख्य वजह संतुलित आहार की कमी और कार्बोहाइड्रेट पर ज्यादा निर्भरता है. रोजाना लगभग 50-60 ग्राम प्रोटीन लेना शरीर की जरूरत को पूरा कर सकता है, लेकिन लोगों की खराब लाइफस्टाइल ने कहीं न कहीं लोगों को प्रोटीन खाने से दूर ही कर दिया है.
दिन की शुरुआत करें हाई प्रोटीन नाश्ते से
3 / 8अगर आप सुबह के नाश्ते में प्रोटीन से भरपूर चीजें लेते हैं तो दिनभर ऊर्जा बनी रहती है. इसके लिए आप अंडे, पनीर, दही और दाल जैसे खाद्य पदार्थ का सेवन कर सकते हैं. इससे पेट भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती.
हर मील में शामिल करें प्रोटीन
4 / 8स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि आप दिन के हर भोजन में प्रोटीन शामिल करें. लंच और डिनर में दाल, राजमा, पनीर, टोफू, अंडा या चिकन जैसे विकल्प लेना शरीर को जरूरी पोषण देने में मदद करता है.
स्मार्ट स्नैकिंग से बढ़ाएं शरीर की ताकत
5 / 8जब भी भूख लगे तो जंक फूड की जगह प्रोटीन से भरपूर स्नैक्स चुनें. भुना चना, मूंगफली, बादाम और पिस्ता जैसे विकल्प न सिर्फ हेल्दी होते हैं बल्कि शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा भी देते हैं.
सही आदतों से बेहतर हो सकती है प्रोटीन का लेवल
6 / 8आप अपने रोजाना के खाने में छोटे बदलाव करके भी प्रोटीन बढ़ा सकते हैं. जैसे पोहा, उपमा या सलाद में पनीर के टुकड़े डालना या दाल में अंकुरित अनाज मिलाना पोषण को और बेहतर बनाता है.
प्रोटीन से मिलती है बेहतर फिटनेस और एनर्जी
7 / 8पर्याप्त प्रोटीन लेने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं और शरीर की सहनशक्ति बढ़ती है. इससे थकान कम होती है और शरीर ज्यादा एक्टिव रहता है, साथ ही यह वजन संतुलित रखने में भी मददगार साबित हो सकता है.
संतुलित डाइट से रखें खुद को हेल्दी
8 / 8अगर आप रोजाना संतुलित और प्रोटीन से भरपूर आहार लेते हैं तो कई बीमारियों से बच सकते हैं. सही खानपान और हेल्दी आदतें अपनाकर आप लंबे समय तक फिट, एक्टिव और ऊर्जावान जीवन जी सकते हैं. (Image: Pexels)