सोच-समझकर भेजें Emoji! इनका असली मतलब जानकर चौंक जाएंगे आप

सोशल मीडिया पर चैटिंग करते वक्त यकीनन आप भी इमोजी का इस्तेमाल करते होंगे, जिसमें से कुछ का मतलब हमें पता होता है लेकिन कुछ का नहीं. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि इन इमोजी का असल मतलब क्या है.  

popular emojis and their correct meanings
1 / 7
इनका असली मतलब जानकर चौंक जाएंगे आप- Image Credit- Freepik

सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफॉर्म पर चैटिंग करते वक्त इमोजी का इस्तेमाल पर भी करते होंगे. कभी खुशी तो कभी दुखी या फिर मजाक वाली इमोजी के जरिए अपने भी इमोशन का इजहार किया होगा. लेकिन  क्या आप जानते हैं कि जिन इमोजी का इस्तेमाल आप रोज करते हैं, उनका मतलब कई बार आपकी सोच से बिल्कुल अलग होता है? कुछ इमोजी का गलत इस्तेमाल सामने वाले तक गलत संदेश पहुंचा सकता है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.  

विज्ञापन

फोल्डेड हैंड्स वाली इमोजी 

फोल्डेड हैंड्स वाली इमोजी  2 / 7

ज्यादातर लोग इसे सिर्फ नमस्ते या धन्यवाद के लिए इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, इसका इस्तेमाल प्रार्थना, सम्मान, आभार या किसी से विनती करने के लिए भी किया जाता है. इसे भी पढ़ें- फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 6 चीजें, सेहत के लिए बन सकती हैं खतरनाक

विज्ञापन

जोर जोर से रोता चेहरे वाली इमोजी 

जोर जोर से रोता चेहरे वाली इमोजी 3 / 7

बहुत से लोग इस इमोजी का इस्तेमाल हंसते हंसते लोटपोट होने के लिए करते हैं, लेकिन इसका असल मतलब बहुत ज्यादा दुख, इमोशनल या जोर से रोना होता है.

उल्टा चेहरे वाली इमोजी  

उल्टा चेहरे वाली इमोजी   4 / 7

यह इमोजी अक्सर मजाक, अजीब सिच्वेशन का इजहार करने जैसे इमोशन के लिए होती है. मगर इसे खुश होने वाला स्माइली समझना सही नहीं है.

विज्ञापन

पसीने वाली मुस्कान की इमोजी 

पसीने वाली मुस्कान की इमोजी  5 / 7

यह इमोजी खुशी के साथ राहत, घबराहट या किसी मुश्किल सिच्वेशन से निकलने के बाद के इमोशन को बताने का काम करता है.

जोकर वाली इमोजी

जोकर वाली इमोजी 6 / 7

यह इमोजी किसी मजाकिया इंसान के लिए नहीं, बल्कि किसी की बेवकूफी, शर्मिंदगी या गलत फैसले पर तंज कसने के लिए इस्तेमाल की जाती है.

विज्ञापन

पिंच्ड फिंगर्स 

पिंच्ड फिंगर्स  7 / 7

इसे कई लोग सिर्फ इटैलियन स्टाइल का इशारा मानते हैं, लेकिन इसका इस्तेमाल किसी बात पर जोर देने के लिए भी किया जाता है. इसे भी पढ़ें- अब और नहीं सड़ेगा प्याज! जानिए लंबे समय तक फ्रेश रखने के आसान तरीके

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन