अब और नहीं सड़ेगा प्याज! जानिए लंबे समय तक फ्रेश रखने के आसान तरीके

Onion Storage Tips: प्याज को लंबे वक्त तक रखने के लिए जरूरी है इसे सही तरह से स्टोर करना. अगर ऐसा नहीं किया जाएगा तो प्याज गल जाता है. इसलिए जब भी आप प्याज को स्टोर करें तो हमारे बताए गए टिप्स को जरूर फॉलो करें.

Pyaaz Ko Kaise Rakhe Store

प्याज को स्टोर करने के लिए क्या करें? Image Credit- Freepik

विज्ञापन

Pyaaz Ko Kaise Rakhe Store: प्याज एक ऐसा इंग्रेडिएंट्स हैं जिसका इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है. इसलिए लोग ढेर सारा प्याज लाकर रख देते हैं, लेकिन बरसात में यह जल्दी सड़ जाता है. कुछ ही दिनों में अंकुरित होने या नरम पड़ने लगता है. अगर सही तरीके से स्टोर न करने पर प्याज कुछ ही दिनों में खराब हो सकता है. इसलिए खाने के साथ-साथ पैसों का भी नुकसान होता है. अच्छी बात यह है कि कुछ आसान स्टोरेज टिप्स अपनाकर आप प्याज को लंबे समय तक ताजा रख सकते हैं. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि प्याज को स्टोर करने के लिए क्या करना चाहिए.

इसे भी पढ़ें- फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 6 चीजें, सेहत के लिए बन सकती हैं खतरनाक

विज्ञापन

प्याज को स्टोर करने के लिए क्या करें? | Onion Storage Tips

सूखी जगह पर रखें- प्याज को ऐसी जगह रखें जहां सीधी धूप न आए, क्योंकि गर्मी से भी प्याज खराब होने लगता है. बेहतर होगा कि आप हवा वाली जगह पर प्याज रखें, क्योंकि इससे नमी सूखती रहती है.
प्लास्टिक बैग में न रखें- प्लास्टिक की थैली में हवा अंदर नहीं जाती, जिससे नमी बढ़ती ही रहती है. नमी की वजह से प्याज जल्दी खराब होने लगता है. इसकी जगह जूट की बोरी, जालीदार बैग या टोकरी का इस्तेमाल करें.
आलू से दूर रखें- कई लोग प्याज और आलू को एक साथ स्टोर कर देते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए. आलू से निकलने वाली नमी और गैस प्याज को जल्दी खराब और अंकुरित कर सकती है.
फ्रिज में रखने से बचें- फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं होती. फ्रिज की नमी प्याज को नरम बना सकती है और उसका स्वाद भी बदल सकता है. हालांकि, कटा हुआ प्याज एयरटाइट डिब्बे में बंद करके फ्रिज में 2 दिन तक रखा जा सकता है.
जालीदार टोकरी का इस्तेमाल करें- प्याज को इस तरह रखें कि उसके चारों ओर हवा आसानी से घूम सके. जालीदार टोकरी, बांस की टोकरी या लकड़ी के क्रेट इसके लिए अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं.
समय-समय पर करें टेस्ट– हर कुछ दिनों में स्टोर किए गए प्याज को देखकर छांटते रहें, जो प्याज नरम पड़ने लगे या अंकुरित होने लगे, उसे पहले इस्तेमाल करें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ