मच्छरों से हैं परेशान? घर में लगाएं ये 5 पौधे, आसपास की खुशबू से मन हो जाएगा तरोताजा

Mosquitoes Plants: अगर आप मच्छरों से परेशान हैं तो स्प्रे से ज्यादा घर के माहौल पर ध्यान दें. प्लांट लगाना भी बेस्ट हो सकता है, क्योंकि पौधे की खुशबू से ही मच्छर दूर भागते हैं. इसलिए बेहतर होगा कि आप इस लेख में बताए गए प्लांट को अपने घर में जगह दे सकते हैं. 

plants to keep mosquitoes away from house
1 / 6
मच्छरों से दूर रखेंगे ये पौधे. Image Credit- Gemini

मच्छरों का बढ़ना सिर्फ परेशान करने वाला नहीं होता, बल्कि इनके काटने से कई तरह की बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है. ऐसे में लोग मच्छरों से बचने के लिए कॉइल, स्प्रे और दूसरी चीजों का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ खुशबूदार पौधे भी मच्छरों को दूर रखने में मदद कर सकते हैं? इन पौधों को घर की बालकनी, खिड़की, छत या गार्डन में लगाया जा सकता है. इनकी खुशबू से आसपास का माहौल अच्छा हो सकता है और यह आपको महसूस भी होगा.

विज्ञापन

लेमन ग्रास का पौधा

लेमन ग्रास का पौधा2 / 6

लेमन ग्रास अपनी नींबू जैसी खुशबू के लिए जाना जाता है. इसकी खुशबू की वजह से कई लोग घर के आसपास लगाते हैं. इसे गमले में बालकनी या खिड़की के पास भी उगाया जा सकता है. कुछ ही दिनों में आपको फायदा देखने को मिल सकता है. इसे भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi Special: बाजार की मेहंदी छोड़ें, घर पर ऐसे बनाएं नेचुरल मेहंदी… दोनों हाथों पर चढ़ेगा खूबसूरत रंग

विज्ञापन

सिट्रोनेला का पौधा

सिट्रोनेला का पौधा3 / 6

सिट्रोनेला का नाम मच्छर भगाने वाले उत्पादों में अक्सर सुनने को मिलता है. सिट्रोनेला घास की खास खुशबू मच्छरों को परेशान करने वाली मानी जाती है. इसे घर के बाहर या ऐसी जगह रखा जा सकता है जहां रोशनी मिलती हो, ताकि रिजल्ट बेहतर मिल सके.

तुलसी का पौधा

तुलसी का पौधा4 / 6

तुलसी भारतीय घरों में आमतौर पर आसानी से मिल जाने वाला पौधा है. इसकी खुशबू की वजह से इसे भी मच्छरों को दूर रखने वाले पौधों में रखा जाता है. हालांकि, आपको पौधा कई जगहों पर लगाना होगा, तभी फायदा देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

पुदीना का पौधा

पुदीना का पौधा 5 / 6

पुदीने का पौधा और इसकी खुशबू घर के माहौल को फ्रेश हो जाता है. इसकी खुशबू मच्छरों के साथ साथ कुछ और कीड़ों को भी दूर रखने का काम करती है. इसलिए आप इस पौधे के बारे में सोच सकते हैं, जिसका कई तरह के इस्तेमाल किया जा सकता है.

गेंदे का पौधा 

गेंदे का पौधा 6 / 6

गेंदे के फूल दिखने में बहुत ही खूबसूरत लगते हैं. इसलिए ज्यादातर लोग इसे अपनी बालकनी में लगाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि इससे मच्छरों और कीड़ों को भी दूर भगाया जा सकता है. बस इसे सही जगह पर लगाना जरूरी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन