पाकिस्तान की राष्ट्रीय मिठाई कौन सी है? इस देश में सबसे ज्यादा खरीदार, स्वाद बना देगा दीवाना

Pakistan Ki Rashrta Mithai Kaunsi Hai: पाकिस्तान की मिठाई ना सिर्फ देश की राष्ट्रीय मिठाई है, बल्कि यह दक्षिण एशियाई स्वाद और संस्कृति का अहम हिस्सा भी है. इसका स्वाद इतना अच्छा है कि वो लोगों को बहुत ही आसानी से दीवाना बना देता है.

Pakistan National Sweet
1 / 7
किस राज्‍य में सबसे ज्‍यादा खाई जाती पाकिस्‍तान की राष्‍ट्रीय मिठाई- Image Credit- News24

National Sweet Name Of Pakistan: हर देश की अपनी खास मिठाइयां होती हैं, जो वहां की संस्कृति और स्वाद को बताने का काम करती है जैस हमारे देश की जलेबी, रसगुल्ला या फिर बर्फी रिश्तों में मिठास को बढ़ाने का काम करती हैं. ठीक वैसे ही पाकिस्तान की भी एक ऐसी मिठाई है जिसे वहां बेहद खास माना जाता है. खास बात यह है कि यह मिठाई सिर्फ पाकिस्तान में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में मशहूर है. भारत में भी बड़े ही चाव से खाई जाती है, जिसका नाम आपको नीचे बताया जाएगा.

विज्ञापन

पाकिस्तान की राष्ट्रीय मिठाई का नाम?

पाकिस्तान की राष्ट्रीय मिठाई का नाम?2 / 7

पाकिस्तान की राष्ट्रीय मिठाई के तौर पर गुलाब जामुन काफी फेमस है. इसके अलावा, वहां पर जलेबी, खीर और बर्फी जैसी मिठाइयां भी खूब पसंद की जाती हैं, लेकिन गुलाब जामुन वहां की सबसे पसंदीदा मिठाइयों में शामिल है.

विज्ञापन

क्यों इतना पसंद किया जाता है गुलाब जामुन?

क्यों इतना पसंद किया जाता है गुलाब जामुन?3 / 7

गुलाब जामुन का स्वाद मीठा, मुलायम और बेहद रिच होता है. खास बात यह है कि इसे खोया या मिल्क पाउडर से बनाया जाता है और फिर चाशनी में डुबोया जाता है. इसलिए इसका स्वाद हर किसी को पसंद आता है.

किस देश में पसंद किया जाता है गुलाब जामुन?

किस देश में पसंद किया जाता है गुलाब जामुन? 4 / 7

गुलाब जामुन सिर्फ पाकिस्तान और भारत तक ही नहीं, बल्कि मिडिल ईस्ट, ब्रिटेन, कनाडा और अमेरिका में रहने वाले दक्षिण एशियाई लोग भी इसे खूब पसंद करते है. खासतौर पर यूके और खाड़ी देशों में इसकी काफी डिमांड देखी जाती है.

विज्ञापन

पाकिस्तान में किन मौकों पर खाई जाती है ये मिठाई?

पाकिस्तान में किन मौकों पर खाई जाती है ये मिठाई?5 / 7

गुलाब जामुन को पाकिस्तान में ईद, शादियां, खुशी का त्योहार, रमजान के बाद दावत या किसी खास मौके पर सर्व किया जाता है. हालांकि, इस मिठाई को भारत में भी कई मौके पर खाया जाता है.

क्या भारत और पाकिस्तान में एक जैसा होता है स्वाद?

क्या भारत और पाकिस्तान में एक जैसा होता है स्वाद?6 / 7

दोनों देशों में गुलाब जामुन काफी लोकप्रिय है, लेकिन स्वाद और बनाने के तरीके में थोड़ा फर्क हो सकता है. कहीं इसे ज्यादा सॉफ्ट बनाया जाता है तो कहीं चाशनी ज्यादा गाढ़ी रखी जाती है.

विज्ञापन

घर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन?

घर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन?7 / 7

अगर आप घर पर गुलाब जामुन बनाना चाहते हैं तो इसके लिए खोया, मैदा, इलायची और चीनी जैसी चीजों की जरूरत पड़ती है. अगर सही तरीके से तले गए गुलाब जामुन नरम और रसदार बनते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन