पैरों की फोटो बेचकर मोटी कमाई! इंटरनेट पर खरीदारों की लंबी लाइन, क्या ये भारत में भी है लीगल?  

Pair Ki Photo Bechna: क्या आपने कभी सोचा है कि अपने खूबसूरत पैरों की फोटो को बेचकर भी पैसे कमाए जा सकते हैं? अगर नहीं, तो कुछ देशों में ऐसा होता है, लेकिन ऐसा करना भारत में लीगल है या नहीं, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

Pair Ki Photo Bechna
1 / 6
Sell Feet Photos

Sell Feet Photos: डिजिटल दौर में काफी कुछ आसान हुआ है और अब लोगों को ऑनलाइन पैसे कमाने के कई तरीके भी मिल गए हैं. लोग वीडियो बनाकर या फिर वेबसाइट के जरिए पैसा कमा रहे हैं. उन्हीं ट्रेंड में से एक है अपने पैरों की फोटो बेचकर पैसा कमाना. यह सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन दुनियाभर में यह एक उभरता हुआ साइड-इनकम सोर्स बन चुका है. लोग अपनी खूबसूरती का फायदा उठा रहे हैं और ऑनलाइन तस्वीरें सेल कर रहे हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या भारत में यह लीगल है? और इससे कितनी कमाई हो सकती है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

क्या भारत में पैरों की फोटो बेचना लीगल है?

क्या भारत में पैरों की फोटो बेचना लीगल है? 2 / 6

भारत में पैरों की फोटो बेचने पर कोई सीधा कानून नहीं है जो इसे प्रतिबंधित करता है. इसलिए यह कहना गलत नहीं होगा कि पैरों की फोटो खींचकर बेचना लीगल माना जाता है, लेकिन इस दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना होता है.

विज्ञापन

पैरों की फोटो बेचने की शर्तें

पैरों की फोटो बेचने की शर्तें 3 / 6

पैरों की फोटो बेचने के लिए आपको कई बातों का ध्यान रखना होगा जैसे- फोटो अश्लील ना हो, तस्वीर खुद की होनी चाहिए और कंटेंट आईटी एक्ट 2000 और आईपीसी के नियमों का उल्लंघन नहीं करना चाहिए. इसके अलावा, पैरों की तस्वीर 18 साल की उम्र से ज्यादा होनी चाहिए.

परेशानी कब हो सकती है?

परेशानी कब हो सकती है?4 / 6

अगर कंटेंट अश्लील या पोर्नोग्राफिक हो तो परेशानी हो सकती है. इसके अलावा, किसी और की फोटो बिना अनुमति बेचना भी ठीक नहीं है, क्योंकि सारे प्लेटफॉर्म कॉपी की गई तस्वीर का पता आसानी से लगा सकता है.

विज्ञापन

कितनी हो सकती है कमाई?

कितनी हो सकती है कमाई? 5 / 6

यह पूरी तरह से प्लेटफॉर्म और आपकी ऑडियंस पर निर्भर करता है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआत में आपको 5 से 20 हजार महीना मिल सकता है. अगर आपको एक्सपीरियंस है तो 1 लाख रुपए मिलने की भी संभावना होती है. टॉप क्रिएटर तो लाखों तक भी कमा सकते हैं.

कैसे बढ़ सकती है कमाई?

कैसे बढ़ सकती है कमाई?6 / 6

तस्वीर पर अच्छे पैसे तभी मिल सकते हैं, जब आपकी फोटो की क्वालिटी और यूनीकनेस अच्छी हो. साथ ही, आपकी तस्वीर किसी अच्छे प्लेटफॉर्म तक पहुंच गई हो, क्योंकि सही प्लेटफॉर्म का चुनाव भी बहुत मायने रखता है. बस आपका रेगुलर पोस्टिंग और कस्टमर इंटरेक्शन होना चाहिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन