बिना चूल्हा जलाए बनाएं तिरंगे के रंग वाली ये स्वादिष्ट डिशेज, बच्चों के टिफिन के लिए भी सबसे बेस्ट

Independence Day Dishes: 15 अगस्त के मौके पर बच्चों के लिए तिरंगा डिशेज तैयार की जा सकती हैं. आप टिफिन में या सुबह के वक्त इस लेख में बताई गई डिशेज तैयार कर सकती हैं. 

Independence Day Dishes
1 / 6
तिरंगे के रंग वाली ये स्वादिष्ट डिशेज. Image Credit-Freepik and AI

Tiranga Dishes For Children: 15 अगस्त 2026 को देशभर में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जाएगा. आज और कल ज्यादातर स्कूलों में प्रोग्राम किए जाते हैं और कॉम्पिटिशन करवाए जाते हैं. बच्चे बड़ी खुशी से स्कूल जाते हैं. ऐसे में उनकी खुशी को और चार चांद लगाए जा सकते हैं. आप बच्चों के टिफिन में तिरंगे वाले नो-कुक व्यंजन दे सकती हैं. यह बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं, जिन्हें बहुत ही आसानी से तैयार किया जा सकते हैं. इन स्नैक्स को बनाने के लिए गैस या चूल्हा जलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और बच्चे भी इन्हें बड़े चाव से खाएंगे.

विज्ञापन

तिरंगा सैंडविच

तिरंगा सैंडविच2 / 6

यह व्यंजन बिना गैस के भी तैयार किया जा सकता है. ब्रेड की स्लाइस लेकर एक पर हरी चटनी, दूसरी पर पनीर या चीज और दूसरे पर मेयोनीज की पतली लेयर लगाएं. इन्हें एक के ऊपर एक रखकर तिरंगे की तरह सजाएं. चाहें तो सैंडविच को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर टिफिन में पैक कर दें. इसे भी पढ़ें- बाजार से लाने की जरूरत नहीं, घर पर ऐसे बनाएं गरमा गरम मिनी मावा जलेबी

विज्ञापन

तिरंगा फ्रूट कप

तिरंगा फ्रूट कप3 / 6

यह बच्चों के लिए हेल्दी और बेहद आसानी से बनने वाली रेसिपी है. इसमें आप बच्चे के पसंद के फल भी इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, आप भी कीवी, केला, आम, संतरा या पपीता का इस्तेमाल कर सकते हैं. इन चीजों से तिरंगे के रंगों वाली लेयर तैयार आसानी से हो सकती है.

तिरंगा वेजिटेबल रोल

तिरंगा वेजिटेबल रोल4 / 6

रोटी या रेडीमेड रैप में हरी चटनी, कद्दूकस की हुई गाजर, खीरा, पनीर और चीज भरें। इसे रोल करके छोटे टुकड़ों में काट लें. अलग-अलग रंगों की सब्जियों की वजह से यह टिफिन में बेहद खूबसूरत नजर आएगा. साथ ही, इसे बनाने के लिए गैस की जरूरत भी नहीं पड़ेगी.

विज्ञापन

तिरंगा दही चाट

तिरंगा दही चाट5 / 6

एक प्लेट या छोटे बॉक्स में गाढ़ी दही की लेयर लगाएं. इसके ऊपर हरे रंग के लिए बारीक खीरा या हरी चटनी, बीच में दही और ऊपर नारंगी रंग के लिए कद्दूकस की हुई गाजर डालें. स्वाद के लिए थोड़ा चाट मसाला और सेव डाल सकती हैं.

टिफिन पैक करते समय रखें इन बातों का ध्यान

टिफिन पैक करते समय रखें इन बातों का ध्यान6 / 6

नो-कुक डिशेज बनाते समय ऐसी सामग्री चुनें जो बच्चों के टिफिन में कुछ घंटों तक आसानी से रह सके. खराब होने वाली या गिरने वाली चीजें बिल्कुल न दें. टिफिन पैक करने के लिए टिफिन को एयर टाइट रखें. इसे भी पढ़ें- बालों की हालत हो गई खराब? कद्दू के बीज से घर पर बनाएं ये तेल

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन