बालों की हालत हो गई खराब? कद्दू के बीज से घर पर बनाएं ये तेल

Pumpkin Seed Hair Oil: बारिश के मौसम में कमजोर और बेजान बालों की देखभाल के लिए इस DIY तेल को बनाने का तरीका और इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखें, यहां जानें.

Pumpkin Seeds Oil

कद्दू के बीज से बनाएं हेयर ऑयल.

Pumpkin Seeds Oil: बारिश का मौसम आते ही कंघी करते समय बाल गुच्छों में टूटने लगते हैं, बाल कमजोर हो जाते हैं और दिखने में भी काफी बेजान लगने लगते हैं. ऐसे में जरूरी नहीं है कि आप अपने बालों की देखभाल के लिए महंगे प्रोडक्ट्स ही खरीदें. आपके किचन में पाई जाने वाली चीज भी आपके बालों के लिए वरदान साबित हो सकती है. ऐसी ही एक चीज है कद्दू के बीज. कद्दू के बीज में ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बालों के लिए बहुत अच्छे होते हैं. आइए जानते हैं कि आखिर घर पर कद्दू का तेल कैसे बनाएं और बालों में लगाएं कि आपके बाल भी पहले जैसे खूबसूरत हो जाएं.

विज्ञापन
विज्ञापन

कद्दू के बीज बालों के लिए क्यों माने जाते हैं खास?

कद्दू के बीजों में अच्छी मात्रा में जिंक, मैग्नीशियम, विटामिन ई, फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को कई फायदे देने जैसे ग्रोथ बढ़ाना, झड़ने से रोकना और खोई हुई चमक लौटाने में मददगार होते हैं.

तेल बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

विज्ञापन

कच्चे कद्दू के बीज- 1/2 कप
नारियल तेल या स्वीट बादाम तेल- 1 कप
अरंडी का तेल- 1 बड़ा चम्मच

तेल बनाने का तरीका

विज्ञापन
  • सबसे पहले जो कच्चे कद्दू के बीज आपने लिए हैं उन्हें अच्छे से साफ कर लीजिए ताकि उनमें कोई गंदगी न रहे.
  • अब एक पैन लेकर उसे मीडियम फ्लेम पर गर्म करें और बीजों को लगभग 2 से 3 मिनट तक भून लें. फ्लेम को बहुत तेज न रखें क्योंकि ज्यादा गर्मी की वजह से बीजों के पोषक तत्व खत्म होने का डर रहता है.
  • इसके बाद भुने हुए बीजों को ठंडा होने दें और ग्राइंडर में डालकर बीजों को दरदरा पीस लीजिए.
  • अब एक बर्तन में नारियल या बादाम तेल लीजिए और उसे डबल बॉयलर की मदद से थोड़ा गर्म कर लें.
  • अब इस गर्म तेल में पिसे हुए बीज और अरंडी का तेल मिला दीजिए और इस मिश्रण को लो फ्लेम पर करीब 30 से 45 मिनट तक गर्म करें. ध्यान रहे कि बीच-बीच में आप इसे चलाते रहें.
  • इसके बाद इस मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें.
  • मिश्रण ठंडा होने के बाद इसे छलनी की मदद से छान लीजिए.
  • अब आपका तेल तैयार है. आप इसे सूखी कांच की बोतल में स्टोर कर लीजिए.

बालों में लगाने का सही तरीका

  • तैयार किए गए तेल को बालों में सही तरीके से लगाने के लिए तेल को बहुत ज्यादा मात्रा में लगाने के बजाय उसे थोड़ी मात्रा में ही लगाएं.
  • तेल लगाते वक्त सिर के स्कैल्प पर अपनी उंगलियों से मसाज भी करिए.
  • तेल को कुछ देर तक लगा रहने दें, फिर सामान्य पानी से बालों को धो लें. इसे आप हफ्ते में एक बार लगा सकते हैं.

किन लोगों को सावधानी रखनी चाहिए?

विज्ञापन

अगर आपका स्कैल्प ज्यादा सेंसिटिव है तो तेल को सीधे बालों में न लगाएं, पहले पैच टेस्ट करके जरूर देख लीजिए. अगर आपके सिर पर बहुत खुजली, जलन, रेडनेस या घाव हो रहे हैं तो इसको इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.


विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ