New Year Party में ट्राई करें ये 7 ड्रिंक्स, इनमें अल्कोहल बिल्कुल जीरो, पीते ही बनेंगे हीरो
New Year 2025: नए साल के जश्न की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। न्यू ईयर पार्टीज में अल्कोहल का सेवन भारी मात्रा में किया जाता है। लेकिन ड्रिंक करने के बाद हैंगओवर से सिर में दर्द और चक्कर आने की समस्याएं होती हैं। अगर आप इस साल की पार्टी में अल्कोहल अवॉइड करना चाहते हैं, तो इन नॉन अल्कोहॉलिक ड्रिंक्स को जरूर ट्राई करें। ये 7 ड्रिंक्स जीरो अल्कोहल वाली हैं और पार्टी के लिए परफेक्ट हैं।

2 / 9वॉटरमेलन मिंट जूस, तरबूज, नींबू का रस, ताजे पुदीने की पत्तियों और चीनी या शहद को एक साथ मिलाकर यह ड्रिंक बनती है। इसे और पार्टी वाइब देने के लिए आप सोडा डाल सकते हैं, जिससे यह एक मॉकटेल की तरह बन जाएगा। (Photo Credit-Meta AI)
3 / 9फ्रूट पंच, सभी मौसमी फलों को छोटे टुकड़ों में काटकर, एक बाउल में इन्हें मिला लें और फिर सोडा या फ्रेश फ्रूट जूस डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब इसे बर्फ के टुकड़े मिलाकर सर्व करें। (Photo Credit-Meta AI)
4 / 9वर्जिन मोजितो, न्यू ईयर पार्टी के लिए Virgin Mojito एक परफेक्ट ड्रिंक है, जो पुदीने के पत्ते, नींबू का रस, शहद और सोडा मिलाकर बनाई जाती है। हालांकि, इसके कई फ्लेवर्स हैं, जिन्हें आप ट्राई कर सकते हैं। (Photo Credit-Meta AI)
5 / 9मैंगो लेमोनेड, वैसे तो यह सीजन आम का नहीं है लेकिन मैंगो प्यूरी, सोडा, लेमन जूस और मिंट लीव्स को साथ मिलाकर एक ड्रिंक बनाई जा सकती है, जिसे मैंगो लेमोनेड कहते हैं। इसे आइस क्यूब के साथ सर्व करें। (Photo Credit-Meta AI)
6 / 9कुकुम्बर और लाइम स्प्रिटजर- इसमें खीरा, नींबू और पुदीने के पत्तों को मिलाकर बनाई गई, यह ड्रिंक न्यू ईयर पार्टी के लिए परफेक्ट ड्रिंक है। इसे आप कोल्ड-ड्रिंक के साथ मिलाकर तैयार करते हैं। (Photo Credit-Meta AI)
7 / 9कोम्बुचा, यह ड्रिंक एक पॉपुलर चाइनीज ड्रिंक है। यह वहां की एक प्रसिद्ध चाय है, जो स्वाद में भी जबरदस्त होती है और इसे वहां के लोग हेल्दी बैक्टीरिया वाली ड्रिंक भी कहते हैं। (Photo Credit-Meta AI)
8 / 9फ्लेवर स्पार्कलिंग वाटर, यह फलों से बनी एक ड्रिंक है, जिसमें स्पार्कलिंग वाटर में अलग-अलग फ्लेवर के सिरप को डालकर एक टैंगी लिक्विड तैयार किया जाता है। (Photo Credit-Meta AI)
9 / 9Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। (Photo Credit-Meta AI)