नवरात्रि के हर दिन पहनें 9 रंगों के कपड़े, खुशहाली के साथ मिलेगा सुंदर लुक

Navratri Ke 9 Color: इस नवरात्रि रंगों के साथ अपना तालमेल बैठाएं और अपने हर दिन एक नया कलर पहनें ताकि आप खूबसूरत लगने के साथ-साथ स्टाइलिश भी लगें. 

Navratri Theme Clothes
1 / 10
नवरात्रि के हर दिन पहनें 9 रंगों के कपड़े. Image Credit- News24

Navratri Theme Clothes: नवरात्रि का त्योहार सिर्फ पूजा-पाठ या व्रत के लिए ही नहीं, बल्कि रंगों के लिए भी जाना जाता है. इसलिए इस मौके पर हर दिन एक अलग रंग के कपड़े पहनने की परंपरा है, जिसका धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व माना जाता है. ऐसा कहा जाता है कि इन 9 दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है और हर दिन एक खास रंग पहनने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली आती है. साथ ही, ये रंग आपके लुक को भी बेहतर बनाने का भी काम करते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं नवरात्रि के 9 दिनों के लिए कौन-से रंग पहनने चाहिए और उनका क्या महत्व है.

विज्ञापन

पहला दिन पीले रंग के कपड़े 

पहला दिन पीले रंग के कपड़े  2 / 10

नवरात्रि की शुरुआत मां शैलपुत्री की पूजा से होती है. इसलिए इस दिन पीला रंग पहनना शुभ माना जाता है. आप पीले रंग ला कुर्ता और जींस पहन सकते हें.

विज्ञापन

दूसरा दिन हरे रंग के कपड़े 

दूसरा दिन हरे रंग के कपड़े  3 / 10

दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है. इसलिए लोग हरा रंग पहनते हैं. हरे रंग का आउटफिट आपको फ्रेश और एलिगेंट लुक देता है.

तीसरा दिन ग्रे रंग के कपड़े 

तीसरा दिन ग्रे रंग के कपड़े  4 / 10

तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है. इस दिन ग्रे रंग पहनना शुभ माना जाता है. यह रंग संतुलन और स्थिरता का प्रतीक है और आपके लुक को क्लासी बनाता है.

विज्ञापन

चौथा दिन ऑरेंज रंग के कपड़े 

चौथा दिन ऑरेंज रंग के कपड़े 5 / 10

मां कूष्मांडा को समर्पित इस दिन ऑरेंज रंग पहनें. यह रंग ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक है. ऑरेंज आउटफिट आपको ब्राइट और स्टाइलिश लुक देता है.

पांचवां दिन सफेद रंग के कपड़े 

पांचवां दिन सफेद रंग के कपड़े 6 / 10

इस दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है. सफेद रंग शांति, पवित्रता और सादगी का प्रतीक है. सफेद कपड़े पहनने से मन शांत रहता है और आप बेहद ग्रेसफुल लगते हैं.

विज्ञापन

छठा दिन लाल रंग के कपड़े 

छठा दिन लाल रंग के कपड़े 7 / 10

मां कात्यायनी को समर्पित इस दिन लाल रंग पहनना बेहद शुभ होता है. यह रंग प्रेम और साहस का प्रतीक है. लाल रंग का आउटफिट आपको और कॉन्फिडेंस बनाता है.

सातवां दिन नीले रंग के कपड़े 

सातवां दिन नीले रंग के कपड़े  8 / 10

इस दिन मां कालरात्रि की पूजा होती है। नीला रंग शक्ति और विश्वास का प्रतीक है. यह रंग आपके लुक को रॉयल और एलिगेंट बनाता है.

विज्ञापन

आठवां दिन गुलाबी रंग के कपड़े 

आठवां दिन गुलाबी रंग के कपड़े 9 / 10

मां महागौरी को समर्पित इस दिन गुलाबी रंग पहनें. यह रंग प्रेम, दया और स्नेह का प्रतीक है. गुलाबी कपड़े आपको सॉफ्ट और खूबसूरत लुक देते हैं.

नौवां दिन बैंगनी रंग के कपड़े 

नौवां दिन बैंगनी रंग के कपड़े  10 / 10

नवरात्रि के आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है. बैंगनी रंग समृद्धि का प्रतीक है. इस रंग के कपड़े पहनने से आपका लुक बेहद यूनिक बनता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन