Durga Puja Mehndi Designs: दुर्गा पूजा पर लगाएं ये यूनिक मेहंदी डिजाइन, हाथ दिखेंगे बेहद खूबसूरत

Mehndi Designs: त्योहारों की धूम है और हर तरफ तैयारियों का शोर है. ऐसे में अगर आप मेहंदी लगाने का प्लान बना रहे हैं तो इस लेख में बताए गए डिजाइन आपके पूजा लुक में चार चांद लगा सकते हैं. 

simple durga puja mehndi designs

आप अपनी पसंद के हिसाब से फ्लोरल, बेल या ट्रेडिशनल पैटर्न चुन सकती हैं. Image Credit- AI

दुर्गा पूजा का त्योहार आते ही चारों तरफ रौनक देखने को मिलती है. इस खास मौके पर महिलाएं और लड़कियां खूबसूरत साड़ी, ट्रेडिशनल ज्वेलरी और मेकअप के साथ अपने लुक को खास बनाना पसंद करती हैं. वहीं, हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए मेहंदी भी लगाती हैं. अगर आप इस दुर्गा पूजा पर अपने हाथों को खूबसूरत और स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं तो इस बार कुछ यूनिक मेहंदी डिजाइन ट्राई कर सकती हैं. ये डिजाइन न सिर्फ आपके हाथों को सुंदर लुक देने का काम करेंगे, बल्कि कपड़ों में भी चार चांद लगाएंगे. आप अपनी पसंद के हिसाब से फ्लोरल, बेल या ट्रेडिशनल पैटर्न चुन सकती हैं. बाकी डिजाइन सिंपल रखना है या हैवी… यह आपके कपड़े और पूजा का प्रोग्राम डिसाइड करेगा.  

विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्गा पूजा यूनिक मेहंदी डिजाइन | Simple Durga Puja Mehndi Designs

आलता स्टाइल मेहंदी डिजाइन

अगर आप दुर्गा पूजा पर बंगाली लुक अपनाना चाहती हैं तो आलता मेहंदी डिजाइन ट्राई कर सकती हैं. पारंपरिक रूप से आलता का इस्तेमाल हाथों और पैरों को सजाने के लिए किया जाता है. लाल रंग को बंगाली त्योहारों और पारंपरिक श्रृंगार का हिस्सा भी माना जाता है.

मां दुर्गा के चेहरे वाली मेहंदी डिजाइन

दुर्गा पूजा के अवसर पर मां दुर्गा के चेहरे वाली मेहंदी भी लगाई जा सकती है. इसमें हथेली के बीच में मां दुर्गा का चेहरा बनाकर उसके आसपास फूल, पत्तियां और बारीक पैटर्न तैयार किए जाते हैं. यह डिजाइन उन महिलाओं के लिए अच्छा है, जो त्योहार के दौरान अपनी मेहंदी में भक्ति और कला का सुंदर मेल चाहती हैं. हालांकि, इस तरह के डिजाइन में मेहनत और टाइम काफी लगता है. साथ ही, मां दुर्गा का चेहरा हर कोई नहीं बना पता. इसलिए आपको एक अच्छे मेहंदी आर्टिस्ट की बुकिंग करनी चाहिए.

विज्ञापन

शंख और कमल वाली मेहंदी डिजाइन

बंगाली परंपरा में शंख का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है. वहीं, कमल का फूल भी सुंदरता का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में दुर्गा पूजा के लिए शंख और कमल वाली मेहंदी डिजाइन चुन सकती हैं. आप हथेली के बीच में कमल का फूल बनवाकर उसके आसपास छोटी बेलें और शंख के पैटर्न तैयार करवा सकती हैं.

बंगाली स्टाइल फ्लोरल मेहंदी डिजाइन

अगर आपको ज्यादा भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं है तो फ्लोरल डिजाइन आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसमें बड़े फूलों के साथ छोटी पत्तियां और घुमावदार बेलें बनाई जाती हैं. आप हथेली के बीच में एक बड़ा फूल भी बनवा सकती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ