नौतपा में दूध को फटने से कैसे बचाएं? ये 5 चीजें स्टोर करते वक्त रखें ध्यान
Milk Storing Tips: नौतपा की भीषण गर्मी में दूध फट सकता है या दूसरी चीजें खराब हो सकती हैं. इसलिए आपको दूध को सही तरह से स्टोर करना आना चाहिए, ताकि पैसे बर्बाद होने से बच सकें.

Doodh Ko Fatne Se Kaise Bachaye: गर्मी से सबसे ज्यादा डर खाने-पीने की चीजों के खराब होने का होता है. इस वक्त वैसे ही बहुत महंगाई है, खासकर दूध... बहुत महंगा हो चुका है और ध्यान ना देने पर बहुत जल्दी फट जाता है. कई बार सुबह उबाला गया दूध शाम आते-आते खराब हो जाता है या खट्टास पैदा होने लगती है. अगर आपके घर में भी गर्मियों में दूध बार-बार फट जाता है, तो कुछ आसान टिप्स अपनाकर इसे लंबे समय तक ताजा रखा जा सकता है. आइए जानते हैं नौतपा में दूध को खराब होने से बचाने के आसान तरीके.
दूध को वक्त पर उबालना जरूरी
2 / 6गर्मी के मौसम में दूध को सिर्फ हल्का गर्म करना काफी नहीं होता. इसमें कम से कम 3 उबाल जरूर आने दें. अच्छी तरह उबला हुआ दूध जल्दी खराब नहीं होता. इसे भी पढ़ें- Heatwave Drinks: गर्मी-लू का होगा खेल खत्म! ये 5 देसी ड्रिंक्स शरीर को देंगी AC जैसी ठंडक
गर्म दूध ढक्कर न रखें
3 / 6गर्म दूध कभी भी ढक्कर ना करें, क्योंकि ऐसा करने से भाप अंदर चली जाती है. इससे दूध जल्दी खट्टा होने लगता है और पतला हो जाता है. इसलिए पहले दूध को थोड़ा ठंडा होने दें, फिर ढक्कन लगाएं.
स्टील के बर्तन में ही स्टोर करें
4 / 6दूध को प्लास्टिक या एल्यूमिनियम के बर्तन में रखने की बजाय स्टील के बर्तन में रखें. स्टील तापमान को बेहतर तरीके से संभालता है और दूध ज्यादा देर तक फ्रेश रहता है.
दूध के साथ कोई दूसरा सामान ना रखें
5 / 6आप दूध के साथ मिर्च-मसाले का सामान स्टोर ना करें. इससे दूध फटने का डर रहता है. साथ ही, फ्रिज में दूध हल्का गुनगुना भी ना रखें, क्योंकि ऐसा करने से दूध अक्सर फट जाता है. इसे भी पढ़ें- धूप में निकलते हैं तो कभी ना पहनें इन 3 रंगों के कपड़े, गर्मी में जीना मुहाल कर देंगे ये कलर
दूध फटने से बचाने के लिए क्या करें?
6 / 6दूध को फटने से बचाने के लिए जरूरी है कि आप गंदे बर्तन बिल्कुल भी इस्तेमाल ना करें. दूध को बार-बार हाथ लगाने से बचें और कोशिश करें कि दूध कम मात्रा में खरीदें ताकि जल्दी इस्तेमाल हो जाए.



















