धूप में निकलते हैं तो कभी ना पहनें इन 3 रंगों के कपड़े, गर्मी में जीना मुहाल कर देंगे ये कलर

Worst Summer Colors: अगर आप भी धूप में इन रंगों के कपड़े पहनते हैं तो आपका शरीर गर्म भट्टी बनते देर नहीं लगेगा. ऐसे में यहां जानिए कौन से हैं ऐसे रंग जिन्हें गर्मी के मौसम में नहीं पहनना चाहिए.

bad colors for summer
1 / 7
bad colors for summer

Worst Summer Colors: गर्मियों के मौसम में किस मटीरियल के कपड़े पहने जा रहे हैं इसका तो ध्यान रखना ही पड़ता है, साथ ही इस बात का ध्यान रखना भी जरूरी होता है कि किस रंग के कपड़े पहने जा रहे हैं. अगर सही रंगों के कपड़े ना पहने जाएं तो धूप शरीर को तेजी से गर्म करने लगती है. असल में कुछ रंग धूप को रिफ्लेक्ट करते हैं और कुछ धूप सोखते हैं. ऐसे में एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि धूप में निकलते समय कुछ ऐसे रंग के जिन्हें पहनने से परहेज करना चाहिए.

विज्ञापन

काला रंग

काला रंग 2 / 7

काला रंग सबसे ज्यादा रंग सोखता है. वैज्ञानिक तौर पर देखें तो काले रंग के कपड़े पहनने पर शरीर जल्दी गर्म होता है और पसीना ज्यादा आने लगता है.

विज्ञापन

गहरा नीला रंग

गहरा नीला रंग 3 / 7

गर्मियों में गहरा नीला रंग पहनने पर व्यक्ति स्टाइलिश तो लगता है लेकिन इस रंग से शरीर में गर्माहट बढ़ सकती है. इसीलिए गर्मियों में गहरा नीला रंग पहनने से परहेज करना चाहिए.

गहरा लाल या महरून

गहरा लाल या महरून 4 / 7

गहरा लाल या महरून रंग सूरज की गर्मी को काफी हद तक सोखने लगता है. इन रंगों के कपड़े पहनकर थोड़ी देर भी धूप में रहना असहनीय होने लगता है.

विज्ञापन

गर्मियों में कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए

गर्मियों में कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए 5 / 7

गर्मियों के मौसम में सफेद, हल्के नीले रंग, क्रीम, बेबी पिंक और हल्के पीले या हल्के हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए. ये कपड़े शरीर को ठंडा रखते हैं.

किस फैब्रिक के कपड़े पहनने चाहिए

किस फैब्रिक के कपड़े पहनने चाहिए 6 / 7

गर्मियों में कॉटन और लिनन फैब्रिक के कपड़े सबसे अच्छे होते हैं. ये पसीने को सोखते हैं और शरीर में गर्मी को ट्रैप होने नहीं देते.

विज्ञापन

किस फैब्रिक के कपड़े नहीं पहनने चाहिए

किस फैब्रिक के कपड़े नहीं पहनने चाहिए 7 / 7

गर्मियों में सिंथेटिक कपड़े या मोटे कपड़े पहनने से बचना चाहिए. ये कपड़े शरीर में गर्मी बढ़ाते हैं और पसीना बाहर नहीं निकल पाता है. यह भी पढ़ें- AC नहीं है तो ना लें टेंशन! नौतपा में छत को ऐसे रखें ठंडा, घर में नहीं बरसेगी आग

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन