नाखूनों पर सफेद निशान क्यों बनते हैं? क्या यह कोई बीमारी है या आम समस्या

आपने अक्सर गौर किया होगा कि कई बार नाखूनों पर सफेद निशान व दाग सा दिखाई देता है, जो हटने से नहीं हटता है. यह क्या होता है, क्यों बन जाता है इसको लेकर अक्सर लोगों को जानकारी नहीं होती है. इस स्टोरी में हम आपको इस निशान से जुड़ी सभी बातें बताएंगे, ताकि जब यह आपको दिखे तो आप समझ सकें कि आखिर यह आया हुआ क्यों है.

Naakhun Ki Safedi
1 / 9

विज्ञापन

नाखूनों के सफेद निशान

नाखूनों के सफेद निशान2 / 9

हमारे नाखून दिनभर हमारी नजरों के सामने रहते हैं, लेकिन अक्सर उनके छोटे बदलावों को अनदेखा कर देते हैं. सफेद धब्बे भी ऐसे ही संकेत हो सकते हैं, जिन्हें समझना जरूरी है.

विज्ञापन

सफेद निशान क्या हैं?

सफेद निशान क्या हैं?3 / 9

नाखूनों पर जो सफेद निशान दिखाई देते हैं, उन्हें मेडिकल भाषा में ल्यूकोनीशिया कहा जाता है. ये निशान नाखून की शुरुआत में या सतह पर छोटे‑छोटे धब्बे के रूप में दिखते हैं.

ल्यूकोनीशिया के प्रकार

ल्यूकोनीशिया के प्रकार4 / 9

ल्यूकोनीशिया के तीन प्रकार हैं: ट्रू ल्यूकोनीशिया, अगर निशान नाखून की जड़ पर हों. अपेरेंट ल्यूकोनीशिया, अगर निशान नाखून के नीचे त्वचा में हों और स्यूडोल्यूकोनीशिया, सतह पर बने धब्बों के लिए.

विज्ञापन

क्या है इस निशान के बनने की वजह

क्या है इस निशान के बनने की वजह5 / 9

कभी-कभी नाखूनों पर प्रोडक्ट्स जैसे नेल पॉलिश या रेमूवर के कारण एलर्जी होती है. इससे सफेद धब्बे बनने लगते हैं. यह कारण आम होता है, जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

चोट या चोटिल नाखून का असर

चोट या चोटिल नाखून का असर6 / 9

अगर नाखून में हल्की चोट लग जाए या वह टूट जाए, तो भी सफेद धब्बे बन सकते हैं. अक्सर यह निशान चोट के ठीक होने पर धीरे‑धीरे गायब हो जाते हैं.

विज्ञापन

फंगल इंफेक्शन और दवाओं का असर

फंगल इंफेक्शन और दवाओं का असर7 / 9

कभी-कभी फंगल इंफेक्शन की वजह से नाखूनों पर सफेद निशान बन जाते हैं. कुछ दवाओं के साइड इफेक्ट्स भी इसी तरह का असर दिखा सकते हैं, इसलिए डॉक्टर की सलाह जरूरी है.

सफेद निशानों से बचाव के आसान उपाय

सफेद निशानों से बचाव के आसान उपाय8 / 9

नाखूनों को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार लें, चोट से बचें और हाइजीन का ध्यान रखें. अगर सफेद निशान लगातार बने रहें, तो डॉक्टर से सलाह लेना सबसे सुरक्षित तरीका है.

विज्ञापन

अस्वीकरण

अस्वीकरण 9 / 9

इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है. (Image: Pexels)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन