बालों में लगाते हैं सरसों का तेल? जानिए कैसे यह आपकी स्किन को भी पहुंचा सकता है नुकसान

Mustard Oil Side Effects:  सरसों का तेल कई लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन यह हर किसी की त्वचा और बालों के लिए सही हो, यह जरूरी नहीं है. अगर तेल लगाने के बाद चेहरे पर दाने, खुजली, जलन या रैशेज होने लगें तो इसे नजरअंदाज न करें.

pigmentation, dermatologist advice
1 / 6
स्किन को भी पहुंचा सकता है नुकसान

सरसों का तेल सिर्फ खाना बनाने के लिए नहीं, बल्कि सिर में मालिश करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है.  कई लोग मानते हैं कि इससे बाल मजबूत और घने बनते हैं. हालांकि, डर्मेटोलॉजिस्ट का कहना है कि सरसों का तेल हर इंसान की स्किन और स्कैल्प के लिए सही नहीं है. कुछ लोगों में इसका इस्तेमाल स्किन से जुड़ी समस्याओं को बढ़ा सकता है, लेकिन यह नुकसानदायक हो सकता है.  

विज्ञापन

मुंहासों की समस्या

मुंहासों की समस्या 2 / 6

सरसों का तेल मुंहासों वाले लोगों को नुकसान पहुंचा सकता है. उनमें सरसों का तेल रोमछिद्रों को बंद करने में योगदान दे सकता है. इससे चेहरे, माथे या हेयरलाइन के आसपास छोटे-छोटे दाने और पिंपल्स निकल सकते हैं. इसे भी पढ़ें- खून गाढ़ा होने के आम संकेत क्या हैं? ये बदलाव शरीर के लिए बिल्कुल ठीक नहीं

विज्ञापन

एलर्जी या जलन रहना

एलर्जी या जलन रहना 3 / 6

कुछ लोगों को सरसों के तेल से एलर्जिक प्रतिक्रिया हो सकती है. इससे आपको लालपन, खुजली, जलन और रैशेज जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए आपको तेल लगाने का तरीका पता होना चाहिए.

डैंड्रफ की समस्या में हर बार फायदेमंद नहीं

डैंड्रफ की समस्या में हर बार फायदेमंद नहीं4 / 6

कई लोग रूसी दूर करने के लिए सरसों का तेल लगाते हैं, लेकिन यदि डैंड्रफ फंगल संक्रमण के कारण है तो केवल तेल लगाने से समस्या बढ़ भी सकती है.

विज्ञापन

क्या सरसों का तेल बालों के लिए पूरी तरह खराब है?

क्या सरसों का तेल बालों के लिए पूरी तरह खराब है?5 / 6

सरसों के तेल में ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को मॉइस्चर देने और टूटने को कम करने में मदद कर सकते हैं. इसलिए इसका फायदा इंसान की स्किन, बालों के प्रकार और इस्तेमाल के तरीके पर निर्भर करता है.

धूप में ना लगाएं तेल 

धूप में ना लगाएं तेल 6 / 6

मैक्स हॉस्पिटल में डर्मेटोलॉजी विभाग में डॉ सौम्या सचदेवा बताती हैं कि सरसों का तेल बालों में लगाते हैं तो भी यह स्किन पर असर करता है. यह बालों की जड़ को कमजोर करने का काम करता है. इसे भी पढ़ें- डायबिटीज में पैरों की समस्या क्या होती है? आपको नजर आएं ये संकेत तो न करें नजरअंदाज अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन