खून गाढ़ा होने के आम संकेत क्या हैं? ये बदलाव शरीर के लिए बिल्कुल ठीक नहीं
Why Is Blood More Thicker: खून गाढ़ा होना अच्छी बात नहीं है, क्योंकि इससे कई तरह की दिक्कतें होने लगती हैं. अगर वक्त पर इसकी पहचान ना की जाए तो परेशानी बढ़ जाती है. इसलिए आप शरीर में दिखने वाले इन संकेतों के बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें.

Khoon Gadha Hona: हमारे शरीर में खून ऑक्सीजन और पोषक तत्वों को हर अंग तक पहुंचाने का काम करता है. लेकिन जब खून से अधिक गाढ़ा हो जाता है तो फ्लो बेकार होने लगता है. अगर वक्त पर ध्यान ना दिया जाए तो परेशानी ज्यादा बढ़ सकती है. गंभीर मामलों में हार्ट अटैक, स्ट्रोक या फेफड़ों में ब्लड क्लॉट जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है. इसलिए हमारे बताए गए संकेत से खून गाढ़ा होने की पहचान करें.
खून गाढ़ा होने के कारण
2 / 8खून गाढ़ा होने के पीछे कई वजहें हो सकती हैं, जैसे शरीर में पानी की कमी, लंबे समय तक बैठे रहना और हार्मोनल में बदलाव होना आदि. हालांकि, कई बार यह परेशानी दवाओं की वजह से हो जाता है. इसे भी पढ़ें- नारियल पानी किस अंग का लिए अच्छा है? एक्सपर्ट ने रोजाना पीने की दी सलाह
बार-बार सिरदर्द होना
3 / 8अगर बिना किसी वजह के आपको लगातार सिरदर्द हो रहा है या दवा खाने के बाद भी फायदा नहीं मिल रहा है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें.
चक्कर आना और कमजोरी
4 / 8जब शरीर के अंगों तक ऑक्सीजन नहीं पहुंचती. इसलिए कई लोगों को चक्कर आना, थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है, लेकिन बेहतर होगा कि आप इसका ध्यान रखें.
हाथ-पैरों में झुनझुनी होना
5 / 8खून का फ्लो धीमा होने पर हाथ या पैरों में झुनझुनी, सुन्नपन या भारीपन महसूस हो सकता है. अगर आपको भी ऐसा महसूस हो रहा है तो एक बार डॉक्टर के पास जाकर बात करें.
धुंधला दिखाई देना
6 / 8कुछ लोगों को नजर धुंधली लगना या आंखों के सामने बार-बार धब्बे दिखाई देना भी महसूस हो सकता है. यह लक्षण लगातार दे रहा है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें.
सांस फूलना
7 / 8अगर बिना अधिक मेहनत किए ही सांस फूलने लगे या सीने में भारीपन महसूस हो तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. यह कई गंभीर स्थितियों का संकेत हो सकता है. अगर बहुत कम उम्र में सांस फूल रही है तो यह स्थिति गंभीर है.
खून गाढ़ा होने से कैसे बचाएं?
8 / 8खून गाढ़ा होने से बचाने के लिए आपको दिनभर पानी पीना चाहिए. लगातार बैठने से भी परेशानी हो सकती है, इसलिए तंबाकू से दूर रहें और अपना वजन कंट्रोल रखें. इसे भी पढ़ें- हार्ट ब्लॉकेज का पता कैसे लगाएं? एक्सपर्ट ने बताया घर बैठे जानने का सही तरीका



















