मुकेश अंबानी ने कहां मनाया अपना रॉयल बर्थडे? नीता अंबानी और बहू राधिका मर्चेंट के लुक ने लूटी पूरी लाइमलाइट

देश के जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी ने 19 अप्रैल 2026 को अपना जन्मदिन बेहद सादगी और भक्ति भाव के साथ मनाया. बड़े जश्न की जगह उन्होंने भगवान के दर्शन को प्राथमिकता दी और परिवार संग मंदिर पहुंचे, लेकिन इन सबके बीच उनकी पत्नी और बहू राधिका मर्चेंट के लुक ने बहुत सुर्खियां बटोरी, आइए जानते हैं क्यों?

Mukesh Ambani Birthday 2026 Siddhivinayak
1 / 8

विज्ञापन

मुकेश अंबानी ने कहा मनाया अपने जन्मदिन?

मुकेश अंबानी ने कहा मनाया अपने जन्मदिन?2 / 8

अपने जन्मदिन के खास मौके पर अंबानी परिवार किसी तरह का का भव्य आयोजन या पार्टी नहीं बल्कि मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचा. यहां पूरे परिवार ने मिलकर गणपति बप्पा के दर्शन किए और सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा, जो उनकी आस्था को दर्शाता है.

विज्ञापन

पूरा परिवार ट्रेडिशनल लुक में दिखा बेहद खूबसूरत

पूरा परिवार ट्रेडिशनल लुक में दिखा बेहद खूबसूरत3 / 8

इस खास अवसर पर अंबानी परिवार के सभी सदस्य पारंपरिक कपड़ों में नजर आए. नीता अंबानी, आकाश अंबानी, अनंत अंबानी, श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट सहित पूरा परिवार एक साथ दिखाई दिया.

सिंपल लुक में भी अलग नजर आए मुकेश अंबानी

सिंपल लुक में भी अलग नजर आए मुकेश अंबानी4 / 8

मंदिर में दर्शन के दौरान मुकेश अंबानी ने सफेद कुर्ता-पायजामा और उसके साथ डार्क ब्राउन नेहरू जैकेट पहनी हुई थी. उनका यह साधारण लेकिन क्लासी लुक लोगों को खूब पसंद आया, जिसकी सोशल मीडिया पर बहुत तारीफ हुई.

विज्ञापन

लाल साड़ी में छाईं नीता अंबानी की खूबसूरती

लाल साड़ी में छाईं नीता अंबानी की खूबसूरती5 / 8

हर बार की तरह इस बार भी नीता अंबानी अपने स्टाइल से सबका दिल जीतने में सफल रहीं. उन्होंने लाल रंग की साड़ी पहनी, साथ में गोल्ड ज्वेलरी और बिंदी लगाकर अपने लुक को बेहद आकर्षक बनाया. उनके इस लुक को देख सोशल मीडिया पर उनकी खूबसूरती को लेकर बहुत चर्चा होने लगी.

राधिका मर्चेंट का सिंपल लेकिन एलिगेंट अंदाज

राधिका मर्चेंट का सिंपल लेकिन एलिगेंट अंदाज6 / 8

अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट ने मस्टर्ड येलो सूट पहना था, जिसमें हल्की सुनहरी कढ़ाई थी. उन्होंने हल्का मेकअप और कम ज्वेलरी के साथ एक सादा और खूबसूरत लुक अपनाया, जिसकी भी लोगों ने खूब तारीफ की.

विज्ञापन

श्लोका मेहता की सादगी ने जीता दिल

श्लोका मेहता की सादगी ने जीता दिल7 / 8

श्लोका मेहता ने नीले रंग का लहरिया प्रिंट सूट पहना था, जिसमें सफेद डिजाइन और फूलों की कढ़ाई थी. उनका सादगी भरा लुक काफी एलिगेंट लगा और सोशल मीडिया पर भी सराहा गया.

फैमिली बॉन्डिंग में दिखा अपनों का प्यार

फैमिली बॉन्डिंग में दिखा अपनों का प्यार8 / 8

मुकेश अंबानी के जन्म दिन के मौके पूरे परिवार की एकजुटता और धार्मिक भावना ने इस जन्मदिन को और भी खास बना दिया, जिसकी तारीफ सोशल मीडिया पर लोग बहुत कर रहे है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन