मुंह की बदबू को हमेशा के लिए दूर कैसे करें?
Bad Breath Home Remedies: अगर ब्रश करने के बाद भी आपके मुंह से बदबू आती है तो यहां जानिए किस तरह मुंह की बदबू से छुटकारा पाया जा सकता है. यहां बताए घरेलू नुस्खे आपके बेहद काम आएंगे.

Mouth Smell Home Remedies: ऐसे बहुत से लोग हैं जो मुंह की बदबू से परेशान रहते हैं. आमतौर पर मुंह में बैक्टीरिया के कारण मुंह से बदबू (Bad Breath) आती है. ऐसे में ब्रश करने के बाद या माउथवॉश के इस्तेमाल के बाद भी कुछ लोग मुंह से आने वाली बदबू से परेशान रहते हैं. अगर आपकी भी यही दिक्कत है तो यहां जानिए मुंह से आ रही बदबू (Muh Ki Badbu) को दूर करने के लिए किन घरेलू नुस्खों को आजमाकर देखा जा सकता है.
दालचीनी और शहद का नुस्खा
2 / 7मुंह के बैक्टीरिया दूर करने के लिए दालचीनी और शहद का इस्तेमाल किया जा सकता है. एक कप गर्म पानी में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर और थोड़ा सा शहद मिलाकर इस पानी से कुल्ला करें. मुंह की बदबू चली जाएगी.
अमरूद की ताजा पत्तियां
3 / 7मुंह की बदबू से छुटकारा पाने के लिए अमरूद की पत्तियों का इस्तेमाल किया जा सकता है. अमरूद के पत्ते एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं. इन पत्तों को चबाने से मुंह की बदबू दूर हो जाती है.
बेकिंग सोडा
4 / 7मुंह के पीएच लेवल को बैलेंस करने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जा सकता है. आधा गिलास पानी में आधा चम्मच बेकिंग सोडा घोलकर कुल्ला करें. बदबू कम होती है.
नमक और सरसों का तेल
5 / 7अगर मसूड़ों के इंफेक्शन के कारण बदबू मुंह से बदबू आ रही है तो नमक और सरसों के तेल का इस्तेमाल करें. चुटकीभर सेंधा नमक में 2 से 3 बूंदे सरसों के तेल की मिलाएं. इस मिश्रण से दांतों की सफाई करने पर फायदा मिलता है.
नींबू और गुनगुना पानी
6 / 7मुंह में सूखेपन के कारण भी बदबू आ सकती है. ऐसे में एक कप गुनगुने पानी में आधा नींबू का रस निचोड़कर इस पानी से कुल्ला करने पर बैक्टीरिया की ग्रोथ कम होती है और मुंह की बदबू दूर हो जाती है.
जीभ की सफाई करना ना भूलें
7 / 7बहुत से लोग यह आम गलती कर देते हैं. जीभ की सफाई ना करना मुंह से आने वाली बदबू का एक बड़ा कारण है. ऐसे में जीभ की सफाई करना बेहद जरूरी है. टंग क्लीनर की मदद से जीभ साफ करें. मुंह से बदबू नहीं आएगी.