रोज सुबह खाली पेट मेथी का पानी पीने से क्या होता है?

Methi Ka Pani Peene Ke Fayde: मेथी के दाने सेहत को एक नहीं बल्कि कई फायदे देते हैं. लेकिन, क्या मेथी के दानों का पानी पीने पर भी फायदा मिलता है? यहां जानिए रोज सुबह खाली पेट मेथी का पानी पीने पर शरीर पर कैसा असर होता है.

Methi Ka Pani Peene Ke Fayde
1 / 7

Methi Water Benefits: खानपान में एक नहीं बल्कि कई तरह से मेथी दानों का इस्तेमाल किया जाता है. इन दानों से तड़का भी लगाया जाता है और भिगोकर भी खाते हैं. लेकिन, क्या मेथी का पानी (Methi Ka Pani) पीना भी शरीर के लिए फायदेमंद होता है? असल में रोजाना अगर मेथी का पानी सुबह खाली पेट पी लिया जाए तो इससे शरीर को एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं. मेथी के दाने (Fenugreek Seeds) फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण, एंटीबैक्टीरियल गुण और खनिजों से भरपूर होते हैं. ऐसे में यहां जानिए रोज सुबह खाली पेट मेथी का पानी पीने पर शरीर पर कैसा असर होता है.

विज्ञापन

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज में फायदेमंद2 / 7

ब्लड शुगर लेवल्स को रेग्यूलेट करने में मेथी के दाने असर दिखाते हैं. फाइबर से भरपूर होने के चलते ये डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होते हैं.

विज्ञापन

पाचन दुरुस्त रहता है

पाचन दुरुस्त रहता है3 / 7

मेथी का पानी पीने पर पाचन दुरुस्त रहता है. इससे एसिडिटी और हार्टबर्न जैसी दिक्कतें दूर रहती हैं. अक्सर ही पेट फूलता है तो मेथी के दानों का पानी पीना शुरू कर दीजिए.

वजन कम करने के लिए

वजन कम करने के लिए4 / 7

मेथी का पानी वजन कम करने के लिए भी पिया जा सकता है. यह पानी फैट बर्निंग गुणों से भरपूर होता है और मोटापा घटाता है.

विज्ञापन

कॉलेस्ट्रोल को कम करने के लिए

कॉलेस्ट्रोल को कम करने के लिए5 / 7

गंदे कॉलेस्ट्रोल को कम करने के लिए मेथी के दानों का पानी पी सकते हैं. यह गंदा कॉलेस्ट्रोल कम करने के साथ ही अच्छे कॉलेस्ट्रोल को बढ़ाने का भी काम करता है.

कब्ज की समस्या में

कब्ज की समस्या में6 / 7

कब्ज से परेशान लोगों को सुबह खाली पेट हल्का गर्म मेथी का पानी पीना चाहिए. इससे शरीर को लैक्सेटिव गुण मिलते हैं जिससे मलत्याग करना आसान हो जाता है.

विज्ञापन

कैसे तैयार करें मेथी का पानी

कैसे तैयार करें मेथी का पानी7 / 7

मेथी का पानी बनाने के लिए रात के समय एक चम्मच मेथी के दानों को एक गिलास पानी में भिगोकर रख लें. अगली सुबह इस पानी को हल्का गर्म करके पिएं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन