बालकनी की थोड़ी सी जगह घेरेंगे ये 5 औषधीय पौधे, घर की बढ़ा देंगे शोभा
Medicinal Plants For Balcony: अगर आप पौधे लगाने के बारे में सोच रहे हैं तो औषधीय प्लांट लगाना अच्छा हो सकता है. ये न बालकनी की खूबसूरती बढ़ाने का काम करेंगे, बल्कि कई तरह से इस्तेमाल भी किए जा सकते हैं.

घर में पौधे लगाने का शौक है, लेकिन बालकनी में ज्यादा जगह नहीं है? ऐसे में बड़े गमलों या ज्यादा जगह घेरने वाले पौधों की जरूरत नहीं. आप कुछ ऐसे औषधीय और खुशबूदार पौधे चुन सकते हैं जिन्हें गमले में आसानी से उगाया जा सकता है. तुलसी से लेकर एलोवेरा तक, ये पौधे कम जगह में आपकी बालकनी को हरा-भरा बना सकते हैं. हालांकि, किसी भी पौधे को औषधीय मानने का मतलब यह नहीं है कि वह किसी बीमारी का इलाज कर सकते हैं.
तुलसी का पौधा
2 / 7तुलसी का पौधा बालकनी में लगाया जा सकता है. बता दें यह एक तरह का औषधीय पौधा है, जिसे बहुत ही कम धूप में भी लगाया जा सकता है. इसकी पत्तियों का इस्तेमाल पारंपरिक रूप से चाय और घरेलू चीजों में किया जाता रहा है. तुलसी में मौजूद पोषक तत्व कई तरह की हेल्थ के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. इसे भी पढ़ें- सर्दी आने से पहले ये 5 सब्जियां अपनी बालकनी में उगा सकते हैं आप, बाजार से खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
एलोवेरा का पौधा
3 / 7एलोवेरा का पौधा कम देखभाल में उगने वाला पौधा है. इसे छोटे गमले में लगाया जा सकता है और ज्यादा पानी की जरूरत भी नहीं होती. इस पौधे का इस्तेमाल स्किन की सुंदरता बढ़ाने या फिर हेल्थ को सही रखने के लिए किया जाता है. आप भी अपनी बालकनी में इसका पौधा लगा सकते हैं.
अजवाइन का पौधा
4 / 7अजवाइन का पौधा भी एक औषधीय प्लांट की लिस्ट में आता है. इसका इस्तेमाल पेट दर्द से राहत दिलाने और पाचन को सुधारने के लिए भी किया जाता है. आप बीज या फिर पत्ते की मदद से इसका पौधा आसानी से लगा सकते हैं. बस पानी की जरूरत होगी, जिसे एक नियमित वक्त पर डालना होगा.
पुदीना का पौधा
5 / 7पुदीना छोटे गमले में भी तेजी से बढ़ सकता है. इसकी खुशबू और स्वाद की वजह से चटनी, ड्रिंक और खाने में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है. पुदीने के लिए अलग गमला रखें, क्योंकि यह तेजी से फैल सकता है. मिट्टी को हल्का नम रखें लेकिन पानी जमा न होने दें.
लेमन ग्रास का पौधा
6 / 7अगर बालकनी में थोड़ी ऊंचाई वाला पौधा रखना चाहते हैं तो लेमनग्रास अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसकी पत्तियों से खुशबूदार हर्बल टी बनाई जाती है और यह गमले में भी उग सकता है. इसे ऐसा गमला दें जिसमें जड़ों को बढ़ने की जगह आसानी से मिले और पौधे को अच्छी धूप मिले.
स्टीविया का पौधा
7 / 7यह पौधा शुगर के मरीजों के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है. ऐसा इसलिए इसके पत्ते मीठे होते हैं, जिनका इस्तेमाल मिठास लाने के लिए भी किया जाता है. आप भी इसका पौधा आसानी से लगा सकते हैं, बस आपको मिट्टी और बीज चाहिए होगी. इसका बीज लगाकर मिट्टी के 2 इंच अंदर लगाएं और सही वक्त पर पानी डालें. इसे भी पढ़ें- केले के छिलकों से इस तरह बनाएं पौधों के लिए लिक्विड फर्टिलाइजर, घने और हरे-भरे दिखेंगे प्लांट्स