सर्दी आने से पहले ये 5 सब्जियां अपनी बालकनी में उगा सकते हैं आप, बाजार से खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
Planting winter vegetables: ऐसी कुछ सब्जियां हैं जो सर्दियां आने से पहले उगाई जाएं तो सर्दियों में उगना शुरू हो जाती हैं और कटाई के बाद सीधा आपकी प्लेट में आती हैं. ये 5 सब्जियां आप अपनी बालकनी में उगा सकते हैं.

Vegetables To Grow In Balcony: घर पर सही समय पर सही सब्जियां उगाई जाएं तो बाजार से उन्हें महंगे दामों पर खरीदने की किल्लत कम हो जाती है. शुरुआत में सब्जियां उगाने का काम थोड़ा मुश्किल लग सकता है लेकिन अगर एक बार तरीका जान लिया जाए तो बालकनी में सब्जियां उगाने से आसान आपको और कुछ नहीं लगेगा. यहां आपके लिए ऐसी ही 5 सब्जियों की लिस्ट दी गई है जिन्हें आप सर्दियां आने से पहले अपनी बालकनी में उगाएंगे तो सर्दियों तक यह उग जाएंगी और खाने के लिए आपकी थाली में होंगी.
बालकनी में उगाएं पालक
2 / 7बालकनी में उगाने के लिए पालक एक परफेक्ट सब्जी है. यह बालकनी के कोर्नर में भी उगाई जा सकती है और इनडायरेक्ट सनलाइट में भी उग जाती है. कुछ हफ्तों में ही पत्ते आना शुरू हो जाते हैं. Image Credits - Pexels
मूली उगाना भी है आसान
3 / 7आप मूली को बालकनी में उगा सकते हैं. मूली उगाने के लिए गहरा कंटेनर या गमला लिया जाता है. 4 से 6 हफ्तों में मूली खाने के लिए तैयार होती है. Image Credits - Pexels
गाजर उगाएं घर पर
4 / 7बालकनी में उगाने के लिए आप गाजर को भी चुन सकते हैं. गाजर को सर्दियों में उगाया जाए तो यह मीठा उगता है. इस पोधे को धूप और पानी के अलावा किसी और चीज की जरूरत नहीं होती है. Image Credits - Pexels
लेटस उगेगी बढ़िया
5 / 7सर्दी की ठंडी हवा में लेटस उगाई जा सकती है. इसके मुलायम पत्ते खाने में स्वादिष्ट लगते हैं. इस लेटस को आप सैंडविच या सलाद में स्वाद लेकर खा सकते हैं. Image Credits - Pexels
मेथी उगाने से ना करें परहेज
6 / 7सर्दियों में मेथी को उगाने से परहेज ना करें. जब मेथी उग जाए तो इसे मिट्टी के ऊपर से ट्रिम करके काटें. इससे हर कुछ दिनों में मेथी के नए पत्ते निकलते जाएंगे. Image Credits - Pexels
इस तरह करें देखभाल
7 / 7सर्दियों में उगाई जाने वाली सब्जियों को बहुत ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती है. इस मौसम की सब्जियां ड्राई कंडीशन में अच्छा उगती हैं. इन्हें बालकनी के उस स्पॉट पर रखें जहां इन्हें ज्यादा से ज्यादा लाइट मिले. Image Credits - Pexels