5 स्टार होटल वॉशरूम में दो बेसिन क्यों होते हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
Why hotels Washroom Have 2 Wash Basin: 5 स्टार होटल के वॉशरूम में दो बेसिन होना सिर्फ दिखावा नहीं, बल्कि इसके पीछे कई कारण हैं. इसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं और अगर आपको नहीं पता तो यह लेख मददगार साबित हो सकता है.

जब भी आप किसी 5 स्टार होटल के लग्जरी रूम या सुइट में ठहरते हैं तो वहां की कई चीजें आम होटलों से अलग नजर आती हैं. इन्हीं में से एक है वॉशरूम में लगे दो वॉश बेसिन. पहली नजर में यह सिर्फ स्टाइल या दिखावे का हिस्सा लग सकता है, लेकिन इसके पीछे कई फैक्ट्स हैं जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. अगर आपने भी कभी सोचा है कि आखिर 5 स्टार होटल के बाथरूम में दो बेसिन क्यों लगाए जाते हैं.
दो लोगों के लिए सुविधा
2 / 7लग्जरी होटल के कई कमरे कपल्स या परिवारों के लिए डिजाइन किए जाते हैं. ऐसे में दो बेसिन होने से दोनों लोग एक ही समय पर ब्रश, फेस वॉश या तैयार होने जैसे काम कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें- अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए? डॉक्टर ने बताया खुद ही घटने लगेगा LDL
सुबह की भागदौड़ होती है आसान
3 / 7अगर दोनों मेहमानों को किसी मीटिंग, फ्लाइट या इवेंट के लिए जल्दी निकलना हो तो डबल बेसिन काफी मददगार साबित होता है. दो लोग अपनी-अपनी जगह पर आराम से तैयार हो सकते हैं.
बेहतर हाइजीन बनाए रखना
4 / 7दो अलग अलग बेसिन होने से हर इंसान अपनी जगह इस्तेमाल करता है. इससे टूथपेस्ट, पानी के छींटे और दूसरा सामान फैलने की संभावना कम होती है. इससे साफ सफाई नहीं काफी रहती है.
लग्जरी और प्रीमियम एक्सपीरियंस
5 / 75 स्टार होटल केवल रहने की जगह नहीं, बल्कि एक शानदार एक्सपीरियंस देने की कोशिश करते हैं. डबल बेसिन बाथरूम को अच्छा और प्रीमियम लुक देता है.
बड़े सुइट्स का हिस्सा
6 / 75 स्टार होटलों के सुइट्स और फैमिली रूम अक्सर बड़े आकार के होते हैं. ऐसे कमरों में डबल बेसिन इंटीरियर डिजाइन का हिस्सा होता है, जिससे जगह का बेहतर इस्तेमाल होता है.
क्या हर 5 स्टार होटल में दो बेसिन होते हैं?
7 / 7दो बेसिन बार होटल में नहीं होते हैं. आमतौर पर बड़े डीलक्स रूम, प्रीमियम कैटेगरी या सुइट्स में देखने को मिलती है. स्टैंडर्ड रूम में अक्सर एक ही बेसिन होता है. इसे भी पढ़ें- डेंगू का मच्छर किस पानी में पैदा होता है? घर की इन जगहों को आप भी जरूर करें चेक


















