लौकी के साथ भूलकर भी न खाएं ये 2 चीजें, चेहरे पर हो जाएंगे सफेद दाग!

Bottle Gourd Eating Tips: लौकी खाना सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसके साथ कुछ चीजों का मेल शरीर में जहर घोल सकता है. गलत खान-पान से चेहरे पर सफेद दाग और एलर्जी का खतरा बढ़ जाता है.

Bottle Gourd Eating Tips
1 / 6

लौकी सेहत के लिए वरदान मानी जाती है लेकिन गलत कॉम्बिनेशन के साथ यह चेहरे की खूबसूरती बिगाड़ सकती है. आयुर्वेद के अनुसार अगर आप इसे कुछ खास चीजों के साथ खाते हैं तो शरीर में रिएक्शन हो सकता है जिससे स्किन पर सफेद दाग पड़ने का खतरा रहता है.  

विज्ञापन

करेले के साथ क्यों है खतरनाक?

करेले के साथ क्यों है खतरनाक?2 / 6

लौकी की सब्जी या जूस के साथ करेला खाना सेहत के लिए बेहद नुकसानदेह साबित हो सकता है. ये दोनों ही सब्जियां ठंडी प्रकृति की होती हैं और इन्हें साथ मिलाने से शरीर में एलर्जी या खुजली शुरू हो सकती है जो धीरे-धीरे त्वचा की रंगत खराब कर देती है.

विज्ञापन

चुकंदर और लौकी का क्या है रिश्ता?

चुकंदर और लौकी का क्या है रिश्ता?3 / 6

कई लोग सेहत बनाने के लिए लौकी के जूस में चुकंदर मिलाकर पीते हैं पर यह मिश्रण खून में टॉक्सिन बढ़ा सकता है. इस मेल से शरीर का केमिकल बैलेंस बिगड़ जाता है जिससे मेलानिन कम होने लगता है और चेहरे पर सफेद धब्बे नजर आने लगते हैं.

कड़वी लौकी से क्यों रहें सावधान?

कड़वी लौकी से क्यों रहें सावधान?4 / 6

सुबह के वक्त लौकी का जूस पीना फायदेमंद है लेकिन अगर जूस का स्वाद कड़वा लगे तो उसे तुरंत फेंक दें. कड़वी लौकी में जहरीले तत्व हो सकते हैं जिससे उल्टी, चक्कर और कमजोरी जैसी गंभीर समस्या हो सकती है जो जानलेवा भी साबित हो सकती है.

विज्ञापन

पित्त दोष का क्या है खतरा?

पित्त दोष का क्या है खतरा?5 / 6

लौकी को हमेशा हल्की और सादी चीजों के साथ ही पकाना चाहिए ताकि पेट का हाजमा दुरुस्त रहे. इसे गर्म तासीर वाली चीजों के साथ मिलाने से शरीर में पित्त दोष बढ़ जाता है जिससे पेट की खराबी और स्किन की बीमारियां होने का डर बना रहता है.

कैसे खाएं ताकि रहे सुरक्षित?

कैसे खाएं ताकि रहे सुरक्षित?6 / 6

लौकी को हमेशा उबालकर या कम मसालों के साथ ही अपनी डाइट में शामिल करना सबसे बेहतर तरीका है. डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सामान्य सुझाव है और किसी भी गंभीर समस्या या बदलाव के लिए हमेशा विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन