सावन के आखिरी सोमवार क्या बनाएं? भोलेनाथ के लिए तैयार करें ये सात्विक थाली

Satvik Thali: सावन के आखिरी सोमवार पर भोलेनाथ के लिए सात्विक थाली तैयार करना अच्छा माना जाता है. इस दिन घर के सभी सदस्य एक साथ पूजा करते हैं और भगवान को प्रसाद चढ़ाते हैं. ऐसे में अगर आप चाहें तो अपनी थाली में इन व्यंजनों को शामिल कर सकते हैं.  

Satvik Thali
1 / 6
सावन के आखिरी सोमवार क्या बनाएं? Image Credit- Freepik

सावन का महीना अब अपने अंतिम पड़ाव पर है. ऐसे में अगर आप आखिरी सोमवार को व्रत रख रहे हैं और भोलेनाथ को अपनी श्रद्धा के अनुसार फल, मिठाई और सात्विक खाने का भोग लगा सकते हैं. वहीं, अगर आपके समझ नहीं आ रहा है तो सावन के आखिरी सोमवार पर भगवान शिव के लिए इस लेख में बताई गई चीजों को शामिल करें. हालांकि, व्रत के नियम अलग-अलग परिवारों और परंपराओं में अलग हो सकते हैं, इसलिए अपनी धार्मिक परंपरा के हिसाब से सामग्रियों का इस्तेमाल करें.  

विज्ञापन

साबूदाना खिचड़ी

साबूदाना खिचड़ी2 / 6

साबूदाना खिचड़ी व्रत के दौरान बनाई जाने वाली लोकप्रिय डिश है. इसे साबूदाना, मूंगफली, जीरा, सेंधा नमक और हरी मिर्च से तैयार किया जा सकता है. अगर यह भगवान शिव को भोग के लिए बना रहे हैं तो मसालों का इस्तेमाल कम रखें. इसे भी पढ़ें- रक्षाबंधन भाई को खिलाएं घर की बनी प्रोटीन चॉकलेट मिठाई, बाहर के पकवान नहीं आएंगे याद

विज्ञापन

आलू की सात्विक सब्जी

आलू की सात्विक सब्जी3 / 6

उबले हुए आलू से बिना प्याज-लहसुन की हल्की सब्जी बनाई जा सकती है. इसमें जीरा, हरी मिर्च, सेंधा नमक और थोड़ा नींबू या हरा धनिया डालकर स्वाद बढ़ाएं. अगर व्रत है तो सिर्फ वही सामग्री इस्तेमाल करें जो आपके घर में व्रत के दौरान खाई जाती है.

फल और पंचामृत

फल और पंचामृत4 / 6

थाली में मौसमी फल रखें और भगवान शिव की पूजा के लिए पंचामृत भी तैयार कर सकते हैं. पंचामृत आमतौर पर दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से बनाया जाता है. पूजा की परंपरा के अनुसार इसकी सामग्री और विधि अलग हो सकती है.

विज्ञापन

सेंधा नमक वाला रायता

सेंधा नमक वाला रायता5 / 6

अगर आपके व्रत में दही का सेवन किया जाता है, तो सेंधा नमक और जीरे के साथ हल्का रायता बनाया जा सकता है. इसमें खीरा या उबला हुआ आलू मिलाया जा सकता है और अगर आपको कुछ और पसंद है तो वो भी रायते में मिलाया जा सकता है.

थाली को कैसे सजाएं?

थाली को कैसे सजाएं?6 / 6

भगवान शिव को भोग लगाने के लिए थाली को साफ करके उसमें सभी व्यंजनों को अलग-अलग कटोरियों में रखें. साथ में फल, मिठाई और पंचामृत रखें और भोग लगाने से पहले खाने को अच्छी तरह से सजाएं. इसे भी पढ़ें- बालों में बार-बार हाथ लगाना पड़ सकता है भारी, जानिए हेयर केयर रूटीन से जुड़ी ये जरूरी बातें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन