बालों में बार-बार हाथ लगाना पड़ सकता है भारी, जानिए हेयर केयर रूटीन से जुड़ी ये जरूरी बातें

Hair Care Routine: बालों की देखभाल मौसम के हिसाब से करना जरूरी है. कई बार छोटी मोटी आदत भी बालों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है, क्योंकि बार बार हाथ फेरना भी सही नहीं है. लेकिन ऐसा क्यों आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.  

Does Touching Your Hair Cause Breakage

क्या हाथ फेरते ही उतरने लगते हैं बाल? Image Credit- News24

Hair Care For Monsoon: कई बार बाल जरूरत से ज्यादा गिरने लगते हैं और अच्छी केयर के बाद भी कोई खास फर्क पड़ता नजर नहीं आता. कुछ लोग बाल गिरने की वजह मानसून को समझते हैं या मौसम में बदलाव को मानते हैं. ऐसे में अगर आप भी झड़ते बालों से परेशान हैं तो आपको अपनी रोज की आदतों पर ध्यान देना होगा. कई बार बालों पर हाथ फेरने की आदत झड़ते बालों की वजह बन सकता है. इसलिए आपको अपनी आदतों और रूटीन में बदलाव करना चाहिए, ताकि बालों की ग्रोथ में सुधार किया जा सके. आइए इस लेख में विस्तार से हेल्दी हेयर केयर रूटीन के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या हाथ फेरते ही उतरने लगते हैं बाल?

कई बार बाल हाथ फेरते ही उतरने लगते हैं? ऐसा तब होता है जब बाल खुले होते हैं या पूरे दिन आपने बालों पर कंघी नहीं की होती. यह आपस में उलझे हुए होते हैं और हाथ फेरते ही उतरने लगते हैं. इसलिए हाथ फेरने की आदत बालों को तेजी से कम करने का कारण बन सकती है.  

क्या असर पड़ेगा? 

  • दिनभर हाथों में गंदगी लगती है, जिससे बैक्टीरिया पैदा होने लगते हैं. बार-बार छूने से वो स्कैल्प और बालों में चले जाते हैं. 
  • बालों की क्यूटिकल रगड़ खाने से खुल जाती है. इससे दोमुंहे बाल होना या टूटना शुरू हो जाते हैं और आगे जाकर ये परेशानी का सबब बन जाते हैं.

अपनाएं ये हेयर केयर रूटीन 

बालों का रूखापन कम करें- आपको बालों का रूखापन कम करना है, क्योंकि अगर आपके बाल रूखे होंगे तो ज्यादा टूटेंगे. बेहतर होगा कि इससे बचने के लिए नीम का तेल इस्तेमाल करें और हफ्ते में एक बार तेल जरूर लगाएं. 

विज्ञापन

बालों को सुलझाएं- अगर आपको बाल खोलना पसंद है तो बेहतर होगा कि थोड़े वक्त के बाद बालों को सुलझाया जाए. अपने साथ कंघी रखें और बालों को सुलझाने का मौका ढूंढें, क्योंकि इससे बाल बहुत ही कम टूटेंगे. 

अंडा लगाकर स्मूथ होंगे बाल- बालों का रूखापन दूर करने के लिए अंडा लगाना भी बेस्ट हो सकता है. यह हेयर वॉश में काम आ सकता है, जिससे बाल स्मूथ और सिल्की बन सकते हैं. 

विज्ञापन

हीट और केमिकल कम इस्तेमाल करें- आप हीटिंग मशीन का इस्तेमाल कम करें, क्योंकि इससे बालों को और ज्यादा नुकसान हो सकता है. बालों को सीधा रखने के लिए आप प्रोटीन, बायोटिन और आयरन वाली डाइट ले सकते हैं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ