किचन के खाली स्पेस अब नहीं लगेगी बोरिंग! इन 5 स्मार्ट ऑर्गनाइजिंग हैक्स से दें नया लुक

Kitchen Accessories: किचन की खाली जगह को भी खूबसूरत तरीके से डेकोरेट किया जा सकता है. इसके लिए आपको ऑर्गेनाइजर की जरूरत पड़ सकती है, वरना आप हमारे बताए गए टिप्स की मदद से किचन को डेकोरेट कर सकते हैं. 

How to manage a very small kitchen space
1 / 6
स्मार्ट ऑर्गनाइजिंग हैक्स से दें नया लुक. Image Credit- AI

Kitchen Organization Ideas: किचन घर को वो हिस्सा है जिसकी साफ-सफाई पर ध्यान देना बहुत जरूरी है. ऐसा इसलिए क्योंकि इससे पूरे परिवार की हेल्थ जुड़ी हुई होती है. हालांकि, कई बार किचन साफ करने के बाद भी फैला हुआ लगता है. किचन में मौजूद खाली दीवारें, कोने या अनयूज्ड स्पेस बोरिंग लगते हैं. अगर आपके किचन में भी कुछ जगह खाली पड़ी है तो सामान रखने के लिए इसे यूज कर सकते हैं. इसे किस तरह से इस्तेमाल करना है, यह लेख आपकी मदद कर सकता है.

विज्ञापन

खाली दीवार पर फ्लोटिंग शेल्फ लगाएं

खाली दीवार पर फ्लोटिंग शेल्फ लगाएं2 / 6

किचन की खाली दीवारों का इस्तेमाल करने के लिए फ्लोटिंग शेल्फ सही रहेगा. इस शेल्फ पर आप किचन का फैला हुआ सामान रख सकते हैं. इन पर आप मसालों के जार, छोटे पौधे, कुकबुक या डेकोरेटिव आइटम भी रख सकते हैं. इसे भी पढ़ें- किसे नहीं लगाना चाहिए बालों में तेल? जानिए किन लोगों की हेयर प्रॉब्लम बढ़ा सकता है ऑयल

विज्ञापन

कॉर्नर स्पेस में रखें ट्रॉली या स्टोरेज रैक

कॉर्नर स्पेस में रखें ट्रॉली या स्टोरेज रैक 3 / 6

अक्सर किचन के कोने खाली रह जाते हैं. ऐसे में आप वहां एक मल्टी-लेयर ट्रॉली या स्टोरेज रैक रख सकते हैं. इसमें फल, सब्जियां, डिब्बे या किचन के रोजाना इस्तेमाल होने वाले सामान को व्यवस्थित तरीके से रखा जा सकता है.

दीवार पर लगाएं हुक और हैंगिंग रॉड

दीवार पर लगाएं हुक और हैंगिंग रॉड4 / 6

खाली जगह का स्मार्ट इस्तेमाल करने के लिए हुक और हैंगिंग रॉड का उपयोग करें. इन पर आप चम्मच, कप, पैन या छोटे बर्तन टांग सकते हैं. इससे काउंटर पर जगह भी बचेगी और किचन ज्यादा साफ-सुथरा नजर आएगा.

विज्ञापन

इंडोर प्लांट्स से बढ़ाएं खूबसूरती

इंडोर प्लांट्स से बढ़ाएं खूबसूरती5 / 6

अगर आपके किचन में खिड़की के पास थोड़ी खाली जगह है तो वहां छोटे इंडोर प्लांट्स रखें. आप मनी प्लांट, तुलसी या छोटे हर्ब प्लांट्स लगा सकते हैं. इससे किचन में ताजगी का एहसास होगा और नेचुरल सुंदरता भी बढ़ेगी.

खाली स्पेस को टी कॉर्नर में बदलें

खाली स्पेस को टी कॉर्नर में बदलें6 / 6

अगर किचन में जरूरत से ज्यादा खाली जगह पड़ी हुई है तो इसे टी कॉर्नर में बदला जा सकता है. एक ट्रे, कुछ कप, कॉफी जार और छोटी-सी लाइटिंग के साथ यह कोना अच्छा लग सकता है. बस थोड़ा सोचने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें- 40 साल से नहीं मुस्कुराई यह महिला, वजह जानकर आप भी करने लगेंगे यही काम

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन