किसे नहीं लगाना चाहिए बालों में तेल? जानिए किन लोगों की हेयर प्रॉब्लम बढ़ा सकता है ऑयल
Kise Tel Nahi Lagana Chahiye: बालों पर तेल लगाने पर कई फायदे मिल सकते हैं, लेकिन ऐसी कुछ कंडीशंस हैं जिनमें तेल लगाने से मना किया जाता है. आप भी जानिए किन लोगों को सिर पर तेल लगाने से बचना चाहिए.

Who Should Avoid Hair Oil: बालों को बढ़ाने के लिए, मजबूत बनाने के लिए और बालों की सेहत अच्छी रखने के लिए सिर पर तेल लगाया जाता है. लेकिन, ऐसे भी कुछ लोग हैं जिनके लिए हेयर ऑयल फायदे से ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है. ऐसे में यहां जानिए वो कौन से लोग हैं जिन्हें सिर पर तेल लगाने से परहेज के लिए कहा जाता है.
डैंड्रफ होने पर
2 / 7अगर आप डैंड्रफ से परेशान हैं तो आपको सिर पर तेल लगाने से परहेज करना चाहिए. डैंड्रफ हो और सिर पर तेल लगाया जाए तो इससे स्कैल्प की स्किन फ्लेकी हो जाती है. साथ ही, डैंड्रफ जिस फंगस के कारण होता है तेल उसी फंगल का खाना बन जाता है.
माथे पर फुंसियां
3 / 7अगर आपके माथे पर या फिर सिर पर फुंसियां हैं तो आपको तेल लगाने से बचना चाहिए. साथ ही, सिर के एक्स्ट्रा ऑयल को दूर करने के लिए हफ्ते में 3 से 4 बार सिर धोना चाहिए.
फंगस होने पर
4 / 7अगर आपके सिर पर फंगल इंफेक्शन हो गया है या फंगस के कारण हेयर फॉलिकल्स फोड़े की तरह फूलने लगे हैं, तो इस स्थिति में तेल लगाने से परहेज करना चाहिए.
ऑयली बाल
5 / 7जिन लोगों के जरूरत से ज्यादा ऑयली बाल हैं उन्हें तेल लगाने से परहेज करना चाहिए. ऑयली बालों पर तेल लगाने से इरिटेशन हो सकती है और स्कैल्प की दिक्कतें बढ़ सकती हैं.
हेयर ट्रीटमेंट के बाद
6 / 7ऐसे कई हेयर ट्रीटमेंट्स हैं जिन्हें करवाने के बाद तेल लगाने से मना किया जाता है, खासकर ट्रीटमेंट के कुछ घंटों के भीतर तेल नहीं लगाना चाहिए. ऐसे में अपने हेयर स्टाइलिस्ट से सलाह लेकर ही हेयर ऑयल लगाना चाहिए.
रातभर तेल लगाना चाहिए या नहीं
7 / 7अगर आप रातभर बालों पर तेल लगाकर रखते हैं तो इससे स्कैल्प की दिक्कतें बढ़ सकती हैं. बहुत ज्यादा ड्राई बाल ना हों तो रातभर सिर पर तेल लगाने से परहेज करें. यह भी पढ़ें - Yoga Day 2026: एक्ट्रेस गौरी प्रधान ने बताया अपनी निखरी त्वचा का राज, कहा करती हैं ये 5 फेस योगा अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.