40 साल से नहीं मुस्कुराई यह महिला, वजह जानकर आप भी करने लगेंगे यही काम
Woman Didn't Smile For 40 Years: क्या कोई बिना मुस्कुराए रह सकता है? असल में एक ऐसी महिला भी है जिसका कहना है कि वह 40 साल से नहीं मुस्कुराई है. महिला से ही जानिए ना मुस्कुराने की हैरान करने वाली वजह.

Viral News: अक्सर व्यक्ति मुस्कुराता नहीं है तो लगता है कि शायद दुखी होगा या फिर नाराज होगा. लेकिन, ऐसी एक महिला है जो बिल्कुल ही अलग कारण से 40 सालों से नहीं मुस्कुराई है. सोशल मीडिया पर यूके की टेस क्रिस्चिन (Tess Christian) की फोटोज वायरल हो रही हैं. इससे पहले मेट्रो और डेली मेल ने क्रिस्चिन की खबर छापी थी जहां महिला ने बताया था कि 1976 से वह ठीक तरह से मुस्कुराई नहीं है. इस महिला के ना मुस्कुराने की वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे.
यह है ना मुस्कुराने की वजह
2 / 740 साल से टेस क्रिस्चिन के ना मुस्कुराने की वजह असल में उनकी ब्यूटी से जुड़ी है. टेस इसलिए नहीं मुस्कुरातीं क्योंकि उन्हें अपने चेहरे पर झुर्रियां नहीं चाहिए.
मुस्कुराने से करती हैं परहेज
3 / 7झुर्रियां ना आएं इसीलिए टेस मुस्कुराती नहीं हैं लेकिन वे खुशी को अपने अंदर महसूस करती हैं और चेहरे पर भाव नहीं आने देती हैं.
खुद को किया ट्रेन
4 / 7टेस ने साल 2015 में डेली मेल को बताया था, "मेरी झुर्रियां नहीं हैं क्योंकि मैंने खुद को अपनी फेशियल मसल्स कंट्रोल करने के लिए ट्रेन किया है. सभी पूछते हैं कि मैंने बोटोक्स करवाएं हैं या नहीं, लेकिन मैंने बोटोक्स नहीं करवाएं हैं. मैं जानती हूं कि यह इस बात की ही बदौलत है कि मैं जब से टीनेजर थी तब से हंसी या मुस्कुराई नहीं हूं. मेरी डेडिकेशन का फल मिला है और मेरे चेहरे पर एक लकीर भी नहीं है."
हमेशा जवां दिखने की ख्वाहिश
5 / 7मेट्रो को टेस ने बताया था कि वे हमेशा जवां नजर आना चाहती हैं. वे यह भी मानती हैं कि उनका तरीका बोटोक्स से ज्यादा नेचुरल है और किसी भी महंगी क्रीम या फेशियल से ज्यादा असरदार भी है.
लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं
6 / 7टेस के बारे में जानकर लोगों ने सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं. किसी ने कहा कि टेस की उम्र तो बढ़ी ही है फिर ना मुस्कुराने का क्या फायदा, वहीं किसी का कहना है कि टेस में फर्क जरूर आया है लेकिन ना हंसना या मुस्कुराना बेहद दुखद है.
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
7 / 7ब्यूटी और झुर्रियों से बचने या जवां दिखने के लिए व्यक्ति क्या-क्या कर जाता है इसपर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. यह भी पढ़ें - Yoga Day 2026: एक्ट्रेस गौरी प्रधान ने बताया अपनी निखरी त्वचा का राज, कहा करती हैं ये 5 फेस योगा