किस विटामिन की कमी से मुंह से दुर्गंध आती है?

Vitamin Ki Kami Se Muh Se Badbu: मुंह की सही तरह से सफाई ना करना ही नहीं बल्कि किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या के चलते भी मुंह से बदबू आ सकती है. ऐसे में यहां जानिए किस विटामिन की कमी मुंह से बदबू आने की वजह बनती है.

Vitamin ki kami se muh se badbu
1 / 7
Muh Se Badbu Aane Ka Karan

Vitamin Deficiency Causes Mouth Smell: मुंह से बदबू आने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे मुंह की सही तरह से सफाई ना करना या ऐसी चीजें खाना जो मुंह की बदबू का कारण बनती हैं. लेकिन, अगर आप मुंह की अच्छे से सफाई भी करते हैं और कोई बदबू पैदा करने वाली चीज भी नहीं खाते तो भला मुंह से बदबू क्यों आती है? इसकी वजह किसी विटामिन की कमी (Vitamin Ki Kami) हो सकती है. यहां जानिए वो कौनसा विटामिन मुंह से बदबू आने (Muh Se Badbu Aana) की वजह बनता है.

विज्ञापन

विटामिन बी12 की कमी

विटामिन बी12 की कमी2 / 7

मुंह से बदबू आने की वजह विटामिन बी12 की कमी हो सकती है. विटामिन बी12 कम हो जाने से मुंह में छाले भी निकल सकते हैं जिस वजह से बदबू आने लगती है.

विज्ञापन

विटामिन सी की कमी

विटामिन सी की कमी 3 / 7

विटामिन सी की कमी से मसूड़े सूज सकते हैं, मुंह में बैक्टीरियल ग्रोथ बढ़ सकती है और हीलिंग धीमी पड़ जाती है. ये सभी चीजें मुंह से बदबू आने की वजह बनती हैं.

विटामिन डी की कमी

विटामिन डी की कमी 4 / 7

विटामिन डी की कमी होने पर मुंह से बदबू आ सकती है. विटामिन डी की कमी इम्यूनिटी को कमजोर कर देती है. इससे सलाइवा का प्रोडक्शन कम होने लगता है, मुंह सूखने लगता है और मुंह में बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं जिससे बदबू आती है.

विज्ञापन

तंबाकू का सेवन

तंबाकू का सेवन 5 / 7

मुंह से बदबू आने की वजह तंबाकू का सेवन भी हो सकता है. तंबाकू चबाने से मसूड़ों की दिक्कतें हो जाती हैं जिससे मुंह से बदबू आने की दिक्कत बढ़ती है.

मुंह सूखना

मुंह सूखना 6 / 7

सलाइवा कम बनने से मुंह सूखने लगता है. मुंह सूखने पर बैक्टीरिया साफ नहीं हो पाता है जिसके कारण मुंह से बदबू आने की दिक्कत होने लगती है. मुंह सूखना डिहाइड्रेशन या दवाओं के साइड इफेक्ट्स के कारण हो सकता है.

विज्ञापन

बैक्टीरिया बढ़ना भी है कारण

बैक्टीरिया बढ़ना भी है कारण 7 / 7

अगर मुंह में खाना लंबे समय तक फंसा रह जाए तो इससे बैक्टीरिया पनपने लगते हैं. इन्हीं बैक्टीरिया के कारण व्यक्ति के मुंह से बदबू आती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन