करवा चौथ की पूजा के लिए बेस्ट हैं ये रंगोली डिजाइन, मिनटों में बन जाएगा खूबसूरत आंगन
करवा चौथ के मौके पर अगर आप आंगन या घर को सुंदर लुक बनाने के लिए रंगोली बना रही हैं तो इस लेख में बताए गए डिजाइन मददगार साबित हो सकते हैं. आप आज रात को ही रंगोली तैयार करके रख लें, ताकि व्रत में ज्यादा मेहनत करने की जरूरत न पड़े.

करवा चौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और सोलह श्रृंगार करने के साथ-साथ घर को सजाती हैं. ऐसे में अगर आप करवा चौथ के मौके पर अपने घर को पारंपरिक लुक देना चाहते हैं तो रंगोली तैयार करना बेस्ट हो सकता है. आप इस लेख में बताई गई रंगोली को बहुत ही आसानी से तैयार कर सकते हैं और आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.
फूलों वाली रंगोली डिजाइन
2 / 6करवा चौथ पर घर को सजाने के लिए फूलों वाली रंगोली सबसे सुंदर ऑप्शन में से एक है. आप गेंदे, गुलाब और सफेद फूलों की पंखुड़ियों से खूबसूरत रंगोली बना सकती हैं. इसे पूजा घर या घर के दरवाजे पर बनाना अच्छा रहेगा. इसे भी पढ़ें- कभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
करवा चौथ स्पेशल रंगोली डिजाइन
3 / 6अगर आप इस त्योहार पर कुछ खास बनाना चाहती हैं तो करवा, चांद और छलनी की थीम वाली रंगोली ट्राई कर सकती हैं. इस डिजाइन में आप चांद, करवा और छोटे-छोटे दीयों बना सकती हैं.
गोल रंगोली डिजाइन
4 / 6अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है, तो गोल रंगोली डिजाइन आपके लिए अच्छा विकल्प है। इसके लिए सबसे पहले एक बड़ा गोल आकार बनाएं और फिर उसके चारों ओर अलग-अलग रंगों से छोटे-छोटे पैटर्न तैयार करें.
दीयों वाली रंगोली डिजाइन
5 / 6करवा चौथ की शाम को पूजा स्थल और घर को रोशन करने के लिए दीयों वाली रंगोली बनाई जा सकती है. रंगों से फूल या गोल आकार बनाकर उसके चारों ओर छोटे दीये सजाएं. आप चाहें तो रंगोली के बीच में भी एक बड़ा दीया रख सकती हैं.
मोर रंगोली डिजाइन
6 / 6अगर आप कुछ अलग और पारंपरिक डिजाइन बनाना चाहती हैं तो मोर वाली रंगोली चुन सकती हैं. मोर की आकृति के लिए नीले, हरे, पीले और गुलाबी रंगों का इस्तेमाल करें. इसके आसपास छोटे फूल और सुंदर बॉर्डर बनाकर रंगोली को पूरा करें. इसे भी पढ़ें- करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क, लटें उंगलियों से फिसलने लगेंगी