करवा चौथ पर पत्नी को क्या गिफ्ट दें? कम बजट में मिलेंगे ये शानदार और खूबसूरत तोहफे
Karwa Chauth Gifting Ideas: 29 अक्टूबर को करवा चौथ है और इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति के लिए व्रत रखती हैं और बदले में पति उन्हें तोहफा देते हैं. अगर आप भी अपनी पत्नी को सस्ता और अच्छा तोहफा देना चाहते हैं तो इस लेख में बताई गई चीजों बेस्ट हो सकती हैं.

करवा चौथ का त्योहार पति-पत्नी के प्यार, भरोसे और साथ का प्रतीक है. इस खास मौके पर जहां पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं तो वहीं पति भी अपनी पत्नी को स्पेशल फील कराने के लिए छोटे-छोटे सरप्राइज प्लान करते हैं. अगर आप भी इस करवा चौथ अपनी पत्नी को कोई खूबसूरत तोहफा देना चाहते हैं, लेकिन आपका बजट ज्यादा नहीं है तो परेशान न हों क्योंकि हम आपको कुछ ऐसे ऑप्शन बताएंगे जिन्हें मार्केट से बहुत ही कम कीमत पर खरीदा जा सकता है.
खूबसूरत ईयररिंग्स या ज्वेलरी
2 / 8पत्नी के लिए 500 से 1000 रुपये के बजट में ईयररिंग्स या कोई ज्वेलरी खरीदी जा सकती है. ब्रेसलेट या ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी भी बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, लेकिन अगर आप ज्वेलरी का पूरा सेट ले रहे हैं तो आपको ज्यादा पैसे भी खर्च हो सकते हैं. इसे भी पढ़ें- Fashion Tips: महंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
साड़ी या खूबसूरत दुपट्टा
3 / 8करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं सजना-संवरना पसंद करती हैं. ऐसे में उन्हें गिफ्ट देने के लिए साड़ी बेस्ट ऑप्शन हो सकती है. अच्छी साड़ी आपको 1 से 2 हजार रुपये में आसानी से मिल जाएगी. बाकी किफायती दामों पर प्रिंटेड दुपट्टा, एथनिक स्टोल या हल्की साड़ी खरीदी जा सकती है.
पर्स या स्टाइलिश हैंडबैग
4 / 8अपनी पत्नी को स्टाइलिश पर्स या हैंडबैग देना भी बेस्ट रहेगा. बाजार में कम बजट में भी कई तरह के हैंडबैग मौजूद हैं, जिसे अपनी पत्नी की पसंद के हिसाब से खरीदा जा सकता है.
परफ्यूम या बॉडी मिस्ट
5 / 8एक अच्छी खुशबू हर किसी का मूड बेहतर कर सकती है. करवा चौथ पर आप भी अपनी पत्नी को उनकी पसंद की खुशबू वाला परफ्यूम या बॉडी मिस्ट गिफ्ट कर सकते हैं. कम बजट में आपको कई ऑप्शन मिल जाएंगे, बस खुशबू एक बार जरूर चेक कर लें.
पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम
6 / 8कुछ तोहफे अपनी कीमत से नहीं, बल्कि उनसे जुड़ी यादों की वजह से खास बन जाते हैं. अगर आप भी अपनी पत्नी के लिए कुछ नया करना चाहते हैं तो पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम बेस्ट रहेगा. इस गिफ्ट को और खास बनाने के लिए फ्रेम पर अपनी शादी की तारीख या कोई मैसेज भी लिखवाया जा सकता है.
फूलों का खूबसूरत बुके
7 / 8अगर ज्यादा बजट नहीं है तो आप फूलों का बुके देने का प्लान कर सकते हैं. वरना गुलाब के कुछ फूलों के साथ उनकी पसंदीदा चॉकलेट रखकर एक छोटा-सा गिफ्ट पैक बनाकर भी दिया जा सकता है.
मेकअप का सामान
8 / 8अपनी पत्नी को मेकअप का सामान भी दिया जा सकता है. आप किट में अपने बजट के हिसाब से सामान रखकर दे सकते हैं, वरना ब्रांड का फाउंडेशन या लाइनर भी देने से आपकी पत्नी खुश हो जाएगी. इसे भी पढ़ें- बहुत पतली है आइब्रो तो यहां जानिए क्या लगाने पर हो सकती है घनी, इस तरह बढ़ने लगेंगे Eyebrows के बाल