Fashion Tips: महंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक

साड़ी को सेफ्टी पिन से सेट करना पड़ता है, लेकिन कई बार पल्लू पैरों में आने की वजह से यह हिस्सा फट जाता है या बार-बार एक ही जगह पर लगाने से छेद हो जाता है. अगर आपकी भी नई साड़ी के साथ ऐसा हो गया है तो इस लेख में बताए गए टिप्स मददगार साबित हो सकते हैं. 

SAREE.jpg

साड़ी का छेद छुपाने के लिए ट्रांसपेरेंट फैब्रिक पैच का इस्तेमाल किया जा सकता है. Image Credit- AI

साड़ी एक पारंपरिक परिधान है, जिसे महिलाएं हर मौके पर पहनना पसंद करती हैं. वहीं, अगर आप सुहागिन हैं तो हर रोज साड़ी से राब्ता होता ही होगा, जिसे नए तरीके से स्टाइल किया जाता है. इस दौरान कई बार साड़ी को पिन से सेट करना पड़ता है. पिन को सेट करते वक्त या उतारते समय कपड़े में छोटे-छोटे छेद हो जाते हैं. ऐसे में साड़ी का लुक खराब होने का डर सताने लगता है. अगर पिन सही तरह से नहीं लगाई जाती तो कपड़ा फट भी जाता है. ऐसे में अगर आप सिल्क, बनारसी, जॉर्जेट या शिफॉन की साड़ी पहन रही हैं या इन साड़ियों में सेफ्टी पिन की वजह से छेद हो गए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप कुछ टिप्स की मदद से पिन के छेद का असर कम कर सकती हैं. हालांकि, छेद को छुपाने के लिए आपको कुछ सामग्रियों की जरूरत भी पड़ सकती है, लेकिन यकीन मानिए आपका लुक खराब नहीं होगा.  

विज्ञापन
विज्ञापन

कपड़े को हल्के हाथों से सही जगह पर सेट करें

अगर साड़ी में सेफ्टी पिन की वजह से छोटा छेद हो गया है तो सबसे पहले कपड़े को किसी जगह पर फैलाएं और छेद के आसपास के कपड़े को दोनों तरफ से बहुत हल्के हाथों से सेट करें, ताकि खिंचे हुए धागे अपनी जगह के करीब आ सकें. ध्यान रखें कि कपड़े को जोर से न खींचें. ऐसा करने से छेद बड़ा हो सकता है या नाजुक धागे टूट सकते हैं. यह तरीका खासकर उन जगहों पर मददगार हो सकता है, जहां कपड़े के धागे सिर्फ खिंचे हों और टूटे न हों. 

स्टीम आएगी काम 

कुछ कपड़ों में सेफ्टी पिन लगाने से धागे खिंच जाते हैं, जिससे छोटा निशान या छेद दिखाई देने लगता है. ऐसे में हल्की स्टीम कपड़े के रेशों को आराम देने में मदद कर सकती है. 

विज्ञापन

क्या करें? 

  • साड़ी के फैब्रिक के हिसाब से स्टीम सेलेक्ट करें. 
  • फिर स्टीमर को सेट करें और साड़ी के किसी छिपे हुए हिस्से पर टेस्ट करें. 
  • अगर कपड़ा सही है तो स्टीम छेद पर करें और स्टाइल करें. 

छेद के आसपास कपड़े को रगड़ने से बचें

कई बार छेद देखकर महिलाएं उसे ठीक करने के लिए कपड़े को उंगलियों से रगड़ने या नाखूनों से धागे खींचने लगती हैं. ऐसा करने से नुकसान और बढ़ सकता है. अगर धागे खिंचे हुए हैं तो उन्हें न काटें और न ही जोर से खींचें. कपड़े को रखकर बहुत हल्के हाथों से स्टाइल करें. अगर धागा टूट गया है तो घरेलू तरीके सही करने की कोशिश करें. 

ट्रांसपेरेंट फैब्रिक पैच का करें इस्तेमाल

मार्केट में ट्रांसपेरेंट फैब्रिक पैच मिलता है. आप इसका इस्तेमाल छेद को छुपाने के लिए कर सकते हैं. अगर साड़ी में सेफ्टी पिन से छोटा सा छेद हो गया है तो उसके पीछे ट्रांसपैरेट कपड़े का पैच लगा सकती हैं.

विज्ञापन

क्या करें?

  • साड़ी के कलर और फैब्रिक के हिसाब से पैच खरीदें.
  • पैच को साड़ी के उल्टे हिस्से पर लगाएं और चिपकाने वाली चीज का इस्तेमाल करें.  
  • इस्तेमाल करने से पहले कपड़े के किसी छिपे हिस्से पर लगाकर देख लें.

इसे भी पढ़ें- करवा चौथ पर लाल चूड़ियों के साथ पहनें ये रंग, हाथों की खूबसूरती में लग जाएंगे चार चांद

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ