गैस स्टोव के गंदे बर्नर को साफ करने के लिए तुरंत बनाएं यह घोल, मिनटों में छूट जाएगी गंदगी
How To Clean Stove Burner: गैस बर्नर जरूरत से ज्यादा गंदा हो जाए तो उसे साफ करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे आजमाए जा सकते हैं. इस तरह मिनटों में बर्न साफ हो जाता है.

Burner Cleaning Tips: गैस पर खाना बनाते हुए बर्नर गंदा होता ही है. इस गंदे बर्नर पर ऑयल, मसाले और हीट के कारण दाग लग जाते हैं जिस चलते बर्नर से गैस ठीक तरह से नहीं निकल पाती है. इससे खाना बनाने में भी दिक्कत आती है. ऐसे में बर्नर की सही तरह से सफाई करना जरूरी है. यहां जानिए बेकिंग सोडा (Baking Soda) से लेकर विनेगर से किस तरह बर्नर को साफ किया जाता है.
गर्म पानी और डिश सोप
2 / 7गर्म पानी में डिश सोप मिक्स करें. इस मिश्रण में बर्नर को डुबोकर रखें. 10 से 20 मिनट तक बर्नर को डुबोकर रखने के बाद हल्के ब्रश से साफ करें. इससे बर्नर की अच्छी सफाई हो जाती है. Image Credit- Pexels
बेकिंग सोडा
3 / 7बेकिंग सोडा और पानी को मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट को बर्नर पर लगाकर कुछ देर रखें. कुछ देर बाद बर्नर को ब्रश से घिसें और पानी से धोकर साफ कर लें. इससे बर्नर चमक जाता है. Image Credit- Pexels
विनेगर आएगा काम
4 / 7विनेगर से बर्नर को साफ किया जा सकता है. सफेद सिरका लेकर बर्नर को उसमें 5 से 10 मिनट डुबोकर रखें. इससे बर्नर पर जमी गंदगी हट जाती है. Image Credit- Pexels
तीली से करें साफ
5 / 7बर्नर के छेदों में जमी गंदगी को साफ करने के लिए तीली का इस्तेमाल करें. गर्म पानी में बर्नर डुबोने के बाद तीली से साफ करने में आसानी आती है. Image Credit- Pexels
ना करें यह गलती
6 / 7बर्नर को खाना बनाने के तुरंत बाद साफ ना करें बल्कि उसे ठंडा होने दें. इसके अलावा, बर्नर को बहुत ज्यादा देर तक पानी में भिगोकर ना रखें. इससे गैस आउटलेट्स ब्लॉक हो सकते हैं. Image Credit- Pexels
सुखाने के बाद लगाएं
7 / 7बर्नर को धोने के बाद उसे सुखाने के बाद ही गैस पर लगाएं. इससे बर्नर को लगाने के बाद उसमें से चिंगारी वगैरह नहीं निकलती है. Image Credit- Pexels यह भी पढ़ें -काई को आसानी से साफ करने का क्या तरीका है? जानिए बिना ज्यादा घिसे कैसे हटाएं ये हरी गंदगी