सिर्फ 11 मिनट की एक्सट्रा नींद है 'रामबाण'! हार्ट अटैक का खतरा होगा कम, स्टडी में नया दावा

नई रिसर्च में सामने आया है कि रोजाना सिर्फ 11 मिनट एक्सट्रा नींद लेने से दिल के दौरे और स्ट्रोक का खतरा कम हो सकता है. छोटे-छोटे लाइफस्टाइल बदलाव से दिल की सेहत बेहतर की जा सकती है.

Heart Health
1 / 7
Credit: Social Media

Advertisment

स्टडी में क्या सामने आया?

स्टडी में क्या सामने आया?2 / 7

हाल ही में आई एक नई हेल्थ स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि रोजाना सिर्फ 11 मिनट एक्सट्रा नींद लेने से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है. रिसर्चर्स का कहना है कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर नींद को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह छोटी सी आदत लंबे समय में बड़ा असर डाल सकती है. यह अध्ययन इस बात पर जोर देता है कि लाइफस्टाइल में छोटे-छोटे बदलाव भी शरीर की सेहत को बेहतर बनाने में मददगार साबित हो सकते हैं.

विज्ञापन

कितने लोगों पर हुई रिसर्च?

कितने लोगों पर हुई रिसर्च?3 / 7

इस रिसर्च में करीब 53,000 से ज्यादा लोगों को शामिल किया गया, जिससे ये स्टडी काफी बड़ी मानी जा रही है. यह डेटा कई सालों तक इकट्ठा किया गया और प्रतिभागियों की नींद, खानपान, एक्सरसाइज और बाकी लाइफस्टाइल फैक्टर्स पर नजर रखी गई. लगभग 8 साल तक चली इस स्टडी में वैज्ञानिकों ने यह समझने की कोशिश की कि कैसे रोजमर्रा की आदतें दिल की सेहत को प्रभावित करती हैं.

दिल की बीमारी का खतरा कितना घटा?

दिल की बीमारी का खतरा कितना घटा?4 / 7

रिसर्च के नतीजों में पाया गया कि जो लोग अपनी नींद में सिर्फ 11 मिनट का इजाफा करते हैं और साथ में हल्की फिजिकल एक्टिविटी करते हैं, उनमें हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा लगभग 10% तक कम हो सकता है. यह आंकड़ा भले ही छोटा लगे, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि बड़े स्तर पर यह बदलाव हजारों लोगों की जिंदगी बचा सकता है.

विज्ञापन

बेहतर रिजल्ट के लिए क्या करें?

बेहतर रिजल्ट के लिए क्या करें?5 / 7

स्टडी में यह भी बताया गया है कि अगर व्यक्ति रोजाना 7 से 9 घंटे की पूरी नींद ले, करीब 30 से 40 मिनट तक एक्सरसाइज करें और हेल्दी डाइट फॉलो करें, तो दिल की बीमारियों का खतरा 50% से भी ज्यादा कम किया जा सकता है. इसका मतलब है कि सिर्फ नींद ही नहीं, बल्कि एक संतुलित लाइफस्टाइल अपनाना बेहद जरूरी है.

छोटे बदलाव क्यों हैं जरूरी?

छोटे बदलाव क्यों हैं जरूरी?6 / 7

एक्सपर्ट्स का कहना है कि लोग अक्सर सोचते हैं कि सेहत के लिए बड़े बदलाव करने पड़ेंगे, लेकिन हकीकत में छोटे और आसान बदलाव ज्यादा टिकाऊ होते हैं. जैसे कि रोज 10-15 मिनट जल्दी सो जाना या सोने का एक तय समय बनाना, ये छोटे कदम धीरे-धीरे बड़ी हेल्थ बेनिफिट्स दे सकते हैं.

विज्ञापन

दिल की सेहत के लिए क्या रखें ध्यान?

दिल की सेहत के लिए क्या रखें ध्यान?7 / 7

दिल को स्वस्थ रखने के लिए तीन चीजें सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण मानी जाती हैं- अच्छी नींद, नियमित व्यायाम और संतुलित आहार. इसके अलावा स्ट्रेस कम करना, धूम्रपान से दूर रहना और नियमित हेल्थ चेकअप भी जरूरी हैं. ये सभी आदतें मिलकर हार्ट डिजीज के खतरे को काफी हद तक कम कर सकती हैं. (All Photos Credit: Social Media)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन