फ्रिज के दरवाजे में भूलकर भी न रखें ये 4 चीजें, हो सकती है फूड पॉइजनिंग

आज के वक्त में लगभग हर घर में फ्रिज मौजूद रहता है, जिसमें लोग खाने पीने के सामान को रखते हैं, ताकि जल्दी खराब न हो. ऐसे में कई लोग फ्रिज के दरवाजे पर ऐसी चीजें रख देते हैं, जो उन्हें बाद में फूड पॉइजनिंग का शिकार बना सकता है.

Fridge Sahi Se Organize Karne Ka Tarika
1 / 8

फ्रिज का इस्तेमाल हर घर में होता है, लेकिन अक्सर लोग कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिसका असर सीधा हेल्थ पर पड़ता है. कई लोग फ्रिज के दरवाजे पर खाने पीने के कुछ ऐसे सामान रख देते हैं, जिसकी गुणवत्ता प्रभावित होने लगती है और उनके सेवन से फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याओं का खतरा काफी हद तक बढ़ सकता है. आइए जानते हैं कौन सी चीजें फ्रिज के दरवाजे पर नहीं रखनी चाहिए.  

विज्ञापन

हर चीज फ्रिज के डोर में रखना सही नहीं होता

हर चीज फ्रिज के डोर में रखना सही नहीं होता2 / 8

कई लोग सुविधा के लिए दूध, अंडे और अन्य सामान फ्रिज के दरवाजे में रख देते हैं. लेकिन यह हिस्सा सबसे ज्यादा खुलता-बंद होता है, इसलिए यहां तापमान बार-बार बदलता रहता है. बार-बार तापमान बदलने के कारण उस चीज की गुणवत्ता कम होने लगती है और वह सेहत पर असर डालने लगता है.

विज्ञापन

दूध

दूध3 / 8

दूध को फ्रिज के दरवाजे में रखने से जल्दी खराब होने का खतरा बढ़ सकता है. बेहतर है इसे अंदर पीछे वाले हिस्से में रखें, जहां तापमान ज्यादा स्थिर रहता है.

अंडों को डोर ट्रे में रखना क्यों सही नहीं

अंडों को डोर ट्रे में रखना क्यों सही नहीं4 / 8

कई फ्रिज में अंडे रखने की जगह बनी होती है, फिर भी विशेषज्ञ इन्हें अंदर शेल्फ पर रखने की सलाह देते हैं. स्थिर ठंडक मिलने से अंडे ज्यादा समय तक सुरक्षित रहता है.

विज्ञापन

कच्चा मांस और चिकन यहां रखने से बचें

कच्चा मांस और चिकन यहां रखने से बचें5 / 8

कई लोग ऐसे होते हैं जो कच्चे मांस या चिकन का पैकेट दरवाजे में रख देते हैं. इस कारण वहां उनका रस टपक सकता है, जिससे दूसरे खाद्य पदार्थ दूषित हो सकते हैं और बैक्टीरिया फैलने का खतरा बढ़ जाता है.

फल और सब्जियां रख सकते हैं?

फल और सब्जियां रख सकते हैं?6 / 8

कई लोग कुछ सब्जियों को फ्रिज के दरवाजे पर ही रख देते हैं, ताकि उन्हें बार-बार अंदर से निकालना पड़े. लेकिन एक्सपर्ट्स कहते हैं कि, फल और सब्जियां फ्रिज के नीचे बने क्रिस्पर ड्रॉअर में रखें. वहां नमी नियंत्रित रहती है, जिससे ताजगी लंबे समय तक बनी रहती है और जल्दी खराब होने का खतरा घटता है.

विज्ञापन

दरवाजे में क्या रखना चाहिए

दरवाजे में क्या रखना चाहिए7 / 8

फ्रिज के डोर सेक्शन में सॉस, जैम, अचार, पानी की बोतल या लंबे समय तक चलने वाली चीजें रखना बेहतर माना जाता है, क्योंकि इन्हें तापमान बदलाव से कम असर पड़ता है.

सही स्टोरेज से बढ़ती है खाने की उम्र

सही स्टोरेज से बढ़ती है खाने की उम्र8 / 8

अगर आप सामान सही जगह रखते हैं, तो खाने की चीजें ज्यादा समय तक ताजा रह सकती है. इससे स्वाद, पोषण और स्वच्छता बनी रहती है, साथ ही खाने की बर्बादी भी कम होती है. अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है. (Image:AI/Pexels)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन