एल्युमिनियम फॉयल को गैस पर रखने से क्या होगा? ये कुकिंग हैक्स नहीं जानते होंगे आप

Aluminum Foil Uses: एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है. खाना बनाने से लेकर खाना पैक करने तक, फॉयल बहुत ही मददगार साबित हो सकता है. हाालंकि, कुछ लोग फॉयल को गैस रखकर भी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन सही तरीका क्या है?

aluminum foil kitchen tips
1 / 7
गैस एल्युमिनियम फॉयल रखने से क्या होता है? Image Credit- News24

Aluminium Foil Kaise Istemal Kare: किचन में एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है. खाना पैक करने, बेकिंग और ग्रिलिंग के लिए में फॉयल बहुत ही अहम मानी जाती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर एल्युमिनियम फॉयल को सीधे गैस की आंच पर रखा जाए तो क्या होगा? सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई कुकिंग हैक्स वायरल होते रहते हैं, लेकिन अगर आप घर पर ऐसा करेंगे तो किस तरह नुकसान हो सकता है.

विज्ञापन

गैस एल्युमिनियम फॉयल रखने से क्या होता है?

गैस एल्युमिनियम फॉयल रखने से क्या होता है?2 / 7

एल्युमिनियम फॉयल को सीधे गैस पर रखा जाता है तो यह बहुत जल्दी गर्म हो जाती है. हालांकि, यह तुरंत नहीं जलती, लेकिन ज्यादा तापमान पर फॉयल कमजोर होकर फट सकती है या उसमें छेद हो सकते हैं. हालांकि, बहुत कम फॉयल जलती है. इसे भी पढ़ें- नॉर्मल कॉफी के बजाय ट्राई करें हेल्दी वॉलनट मिल्क कॉफी, हर घूंट में मिलेगा भरपूर न्यूट्रिशन

विज्ञापन

लहसुन और बैंगन भूनने में आता है काम

लहसुन और बैंगन भूनने में आता है काम3 / 7

कई लोग लहसुन, शकरकंद या बैंगन जैसी चीजों को फॉयल में लपेटकर गैस पर पकाते हैं. इससे खाना समान रूप से गर्म होता है और अंदर की नमी बनी रहती है. हालांकि, ऐसा करते समय फॉयल को बहुत देर तक तेज आंच पर नहीं छोड़ना चाहिए.

बर्तनों की सफाई में मददगार

बर्तनों की सफाई में मददगार4 / 7

अगर किसी स्टील के बर्तन पर जिद्दी दाग हैं तो एल्युमिनियम फॉयल को गेंद की तरह मोड़कर स्क्रबर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है. यह एक आसान किचन हैक है जो सफाई को आसान बना सकता है.

विज्ञापन

गैस बर्नर के आसपास फॉयल कैसे इस्तेमाल करें

गैस बर्नर के आसपास फॉयल कैसे इस्तेमाल करें 5 / 7

कुछ लोग गैस स्टोव को साफ रखने के लिए बर्नर के आसपास एल्युमिनियम फॉयल बिछा देते हैं. एक्सपर्ट का कहना है कि इससे गैस फॉयल पर सही तरह से नहीं लग पाती है और खाना बहुत ही बेकार बनता है.

एल्युमिनियम फॉयल में किन चीजों का ना रखें

एल्युमिनियम फॉयल में किन चीजों का ना रखें 6 / 7

कुकिंग में एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन ज्यादा खट्टी चीजें जैसे नींबू, टमाटर या सिरके वाली चीजों को लंबे समय तक फॉयल में रखना सही नहीं माना जाता, क्योंकि थोड़ी मात्रा में एल्युमिनियम खाने में पहुंच सकता है.

विज्ञापन

किन बातों का रखें ध्यान

किन बातों का रखें ध्यान 7 / 7

बहुत देर तक फॉयल को गैस पर ना रखें, हल्की आंच पर फॉयल को पकाएं और गैस बर्नर को पूरी तरह ढकने के लिए फॉयल का इस्तेमाल न करें. एक बार इस्तेमाल करने के बाद दोबारा इस्तेमाल न करें. इसे भी पढ़ें- Pakoda In English: क्या आप जानते हैं पकोड़े का अंग्रेजी नाम?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन