प्लास्टिक के काले डिब्बे में खाना पैक करवाना कितना सुरक्षित? सच्चाई जानकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

आजकल होटल, रेस्टोरेंट और ऑनलाइन फूड डिलीवरी में काले प्लास्टिक के डिब्बों का इस्तेमाल तेजी से बढ़ गया है. ये डिब्बे सस्ते और मजबूत होते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इनमें खाना रखना सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है. आइए जानते हैं इन डिब्बों में खाना पैक होना कितना खतरनाक हो सकता है?

Black Plastic Food Containers
1 / 7

विज्ञापन

क्यों खतरनाक माने जाते हैं काले प्लास्टिक कंटेनर

क्यों खतरनाक माने जाते हैं काले प्लास्टिक कंटेनर2 / 7

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कई रिसर्च के बताते हैं कि ब्लैक प्लास्टिक कंटेनर रिसाइकल किए गए इलेक्ट्रॉनिक कचरे और औद्योगिक प्लास्टिक से बनाए जाते हैं. इनमें आग से बचाने वाले केमिकल मिलाए जाते हैं, जो गर्म होने पर धीरे-धीरे खाने में मिल सकते हैं.

विज्ञापन

गर्म खाने से बढ़ सकता है केमिकल का खतरा

गर्म खाने से बढ़ सकता है केमिकल का खतरा3 / 7

सामान्य जानकारी के अनुसार, जब बहुत गरम या तैलीय खाना ऐसे प्लास्टिक डिब्बों में रखा जाता है, तो उनमें मौजूद हानिकारक तत्व खाने में घुल सकते हैं. बार-बार गरम करने या लंबे समय तक रखने से यह सेहत को नुकसान पहुंचाने वाले कई खतरों जैसे कैंसर को बढ़ा सकते हैं.

हार्मोन और शरीर पर पड़ सकता है असर

हार्मोन और शरीर पर पड़ सकता है असर4 / 7

इन प्लास्टिक डिब्बों में BPA और फ्थेलेट्स जैसे तत्व भी पाए जाते हैं, जिन्हें हार्मोन को प्रभावित करने वाला माना जाता है. लंबे समय तक इनके संपर्क में रहने से शरीर में असंतुलन और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है.

विज्ञापन

स्टडी में सामने आई चौंकाने वाली बातें

स्टडी में सामने आई चौंकाने वाली बातें5 / 7

साल 2024 में हुई एक स्टडी में 200 से ज्यादा काले प्लास्टिक प्रोडक्ट्स की जांच की गई थी. इनमें से ज्यादातर में टॉक्सिक फ्लेम रिटार्डेंट पाए गए, जो लंबे समय में गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ाने से जुड़े माने जाते हैं.

किन लोगों को रहना चाहिए ज्यादा सतर्क

किन लोगों को रहना चाहिए ज्यादा सतर्क6 / 7

डॉक्टरों के अनुसार बच्चों, गर्भवती महिलाओं और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को ऐसे प्लास्टिक से खास सावधानी रखनी चाहिए. हालांकि हर मामले में नुकसान साबित नहीं हुआ है, फिर भी बचाव करना समझदारी माना जाता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण

अस्वीकरण7 / 7

इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है. (Image: Pexels)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन