AC से निकलने वाले पानी को कपड़े धोने या बैटरी में कर सकते हैं इस्तेमाल? अक्सर लोग करते हैं गलती

अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि क्या AC से निकलना वाला पानी इस्तेमाल के लिए सुरक्षित होता है? क्या उससे कपड़े या दूसरों कामों में इस्तेमाल कर सकते हैं? आइए जानते हैं.

AC Condensate Water Uses
1 / 8

गर्मियों में जब एसी का इस्तेमाल होता है, तो AC  के पीछे से पानी टपकता है, जिसे अक्सर लोग स्टोर करके घर के कामों में इस्तेमाल करने लगते हैं. जैसे कपड़े धोना, बैटरी में डलना आदि, ऐसा करना कितना सही है? आइए जानते हैं.  

विज्ञापन

गर्मियों में बढ़ा AC पानी का सवाल

गर्मियों में बढ़ा AC पानी का सवाल2 / 8

गर्मी के दिनों में AC लंबे समय तक चलता है और उससे लगातार पानी टपकता रहता है. कई लोग सोचते हैं कि यह साफ पानी है, इसलिए इसे घर के कई कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि, यह पानी सच में कितना साफ होता है, इसके बारे में सही और पूरी जानकारी होना बेहद जरूरी है.

विज्ञापन

AC से निकलने वाला पानी बनता कैसे है

AC से निकलने वाला पानी बनता कैसे है3 / 8

जब कमरे की गर्म हवा AC की ठंडी कॉइल से टकराती है, तो हवा की नमी बूंदों में बदल जाती है. यही पानी पाइप के जरिए बाहर आता है, जिसे कंडेनसेट वॉटर कहा जाता है.

क्या यह पानी सच में साफ होता है

क्या यह पानी सच में साफ होता है4 / 8

दिखने में यह पानी साफ नजर आता है, लेकिन हमेशा शुद्ध नहीं होता. पाइप, टैंक और ड्रेनेज लाइन से गुजरते समय इसमें धूल, जंग, बैक्टीरिया और गंदगी मिल सकती है, जिससे ये पानी गंदा और सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है.

विज्ञापन

बैटरी में डाल सकते हैं AC का पानी?

बैटरी में डाल सकते हैं AC का पानी?5 / 8

कई लोग इसे डिस्टिल्ड वाटर समझकर बैटरी में डाल देते हैं, लेकिन ऐसा करना सही नहीं है. अशुद्ध पानी बैटरी की प्लेट्स को नुकसान पहुंचा सकता है और उसकी उम्र घटा सकता है. कई मामलों में ये बैटरी को खराब कर गंभीर हादसे का कारण भी बन सकती है.

पौधों में डालना कितना सुरक्षित है

पौधों में डालना कितना सुरक्षित है6 / 8

कुछ लोग AC का पानी पौधों में भी डालते हैं, लेकिन इसमें जरूरी खनिज कम होते हैं. अगर पानी दूषित हो, तो मिट्टी और पौधों की जड़ों पर बुरा असर पड़ सकता है.

विज्ञापन

पानी का इस्तेमाल कपड़े धोने में करें या नहीं

पानी का इस्तेमाल कपड़े धोने में करें या नहीं7 / 8

AC का पानी कपड़े धोने के लिए भी बेहतर विकल्प नहीं माना जाता. इसमें मौजूद सूक्ष्म गंदगी या फंगस कपड़ों की सफाई और ताजगी को प्रभावित कर सकती है, जिससे खुजली, इंफेक्शन आदि की समस्या हो सकती है.

कहां इस्तेमाल करना ज्यादा सही है

कहां इस्तेमाल करना ज्यादा सही है8 / 8

इस पानी का उपयोग फर्श साफ करने, बाथरूम धोने, कार या बाइक साफ करने और टॉयलेट फ्लश जैसे कामों में किया जा सकता है. (Image: AI/Pexels)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन