PM मोदी से लेकर शिल्पा शेट्टी तक... तस्वीरों में देखें आज देशभर में किसने-कहां और कैसे मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस?
International Yoga Poses: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 ने एक बार फिर साबित कर दिया कि योग सिर्फ भारत की प्राचीन परंपरा नहीं, बल्कि दुनिया को स्वस्थ जीवन की राह दिखाने का एक तरीका है.

Yoga Day 2026: 21 जून को देशभर में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया. इस साल की थीम Yoga for Healthy Ageing रही. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और देश के कई बड़े नेताओं, सैनिकों और आम लोगों ने योग करके फिटनेस और मानसिक स्वास्थ्य का संदेश दिया. देशभर में कई जगहों पर योग प्रोग्राम आयोजित किए गए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.
कोलकाता में पीएम मोदी ने किया योग
2 / 8प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित रेड रोड पर हजारों लोगों के साथ योग किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि योग पूरी दुनिया को जोड़ने की ताकत रखता है. साथ ही, उन्होंने 'योग फॉर हेल्दी एजिंग' थीम पर भी जोर दिया. इसे भी पढ़ें- Yoga Day History: दुनियाभर में 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस, क्या आप जानते हैं इसके पीछे की वजह?
शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का मैसेज
3 / 8बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग करते हुए लोगों को हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के लिए प्रेरित किया. शिल्पा लंबे समय से योग को अपने जीवन का अहम हिस्सा मानती हैं.
गुजरात में अमित शाह ने किया योग
4 / 8केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में योग सत्र में भाग लिया. उन्होंने लोगों से योग को रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाने की अपील की और इसके शारीरिक व मानसिक फायदों पर बात की.
लद्दाख में जवानों ने दिखाया जोश
5 / 8इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस के जवानों ने लद्दाख के पैंगोंग त्सो झील के किनारे योग कर देशवासियों को प्रेरित किया. बर्फीले पहाड़ों और कठिन मौसम के बीच जवानों का योग अभ्यास आकर्षण का केंद्र रहा.
देशभर में दिखा योग का उत्साह
6 / 8दिल्ली, कोयंबटूर, विजयवाड़ा, शिलांग, भोपाल और अन्य शहरों में भी बड़े पैमाने पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कई मुख्यमंत्रियों ने भी योग दिवस कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. इसे भी पढ़ें-
विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर
7 / 8राष्ट्रीय क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें एस. जयशंकर भी योग करते नजर आए. वहीं, ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा लाल किले पर आयोजित कार्यक्रम में लगभग 20 हजार लोगों ने योग, प्राणायाम और राज-योग का अभ्यास किया.
वित्त मंत्री की भागीदारी रही
8 / 8केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फरीदाबाद के अरुण जेटली राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में योग दिवस समारोहों में सक्रिय रूप से भाग लिया है.