Independence Day Special: हर साल खास रहा PM मोदी का 15 अगस्त लुक, देखें पगड़ी से लेकर पहनावे तक का अंदाज
इस साल लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस का तिरंगा फहराया गया. इस दौरान PM मोदी का पहनावा भी खास रहा. हर साल उनके पहनावे में सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और पारंपरिक टेक्सटाइल की झलक भी देखने को मिलती है.

हर साल 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन देशभर में चर्चा का विषय बन जाता है. लेकिन इससे कहीं ज्यादा उनका खास अंदाज और पहनावा लोगों का ध्यान खींचता है. कपड़ों के साथ उनकी पगड़ी या साफा भी, जिसके रंग, डिजाइन और स्टाइल में हर साल कुछ नया देखने को मिलता है. 2014 से 2026 तक उनके स्वतंत्रता दिवस के कुछ लुक्स खास रहे, जिसमें राजस्थान और गुजरात की पारंपरिक टेक्सटाइल कला से लेकर तिरंगे के रंगों तक की झलक दिखाई दी है.
पीएम मोदी का खास लाल जोधपुर लुक
2 / 11प्रधानमंत्री के तौर पर अपने पहले स्वतंत्रता दिवस पर नरेंद्र मोदी ने लाल रंग की जोधपुरी बंधेज पगड़ी पहनी थी. पगड़ी का लंबा हरा हिस्सा उनके सफेद कुर्ते के साथ खास कॉन्ट्रास्ट बना रहा था.
पीएम मोदी का मल्टीकलर पगड़ी लुक
3 / 112015 में पीएम मोदी ने पीले बेस वाली बहुरंगी पगड़ी पहनी थी, जिसमें अलग-अलग रंगों के पैटर्न नजर आए थे. उन्होंने इसके साथ बेज रंग का कुर्ता और नेहरू जैकेट पहना था. इसे भी पढ़ें- कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक ही रंग में रंगा देश, आज़ादी के जश्न की देखें झलकियां
पिंक-येलो टाई-डाई पगड़ी थी बेहद खास
4 / 112016 में उनका साफा गुलाबी और पीले रंग के टाई-डाई पैटर्न वाला था. सफेद चेकर्ड कुर्ते के साथ यह रंगीन पगड़ी उनके लुक को खास बना रही थी. यह लुक पीएम मोदी को एलीगेंट लुक दे रही थी.
लाल-पीले रंग और गोल्डन पैटर्न में पीएम का खास अंदाज
5 / 112017 में प्रधानमंत्री ने लाल और पीले रंग की पगड़ी पहनी थी, जिस पर गोल्डन क्रॉस-क्रॉस पैटर्न नजर आया. इसका लंबा पल्ला उनके लुक की खासियत था. देश को संबोधन करते वक्त लोगों का ध्यान उनके लुक्स पर जा रहा था.
पीएम मोदी का ऑरेंज-रेड साफा लुक
6 / 112018 में पीएम मोदी का साफा सादा था, लेकिन बेहद खास था. इसमें नारंगी और लाल रंग शामिल थे और लंबा पल्ला भी नजर आया. उन्होंने इसे सफेद कुर्ते के साथ पहना था.
मल्टीकलर लहरिया अंदाज में दिखे थे पीएम मोदी
7 / 112019 में प्रधानमंत्री ने लाल, नारंगी और क्रीम रंगों वाला लेहरिया स्टाइल साफा पहना था. सफेद कुर्ते और चूड़ीदार के साथ यह पारंपरिक लुक काफी अलग नजर आया था.
ऑरेंज-येलो पगड़ी ने खींचा सबका ध्यान
8 / 112020 में पीएम मोदी ने नारंगी और पीले रंग की पगड़ी पहनी थी, जिसमें लंबा पल्ला था. कोविड-19 महामारी के दौर में उनके स्टोल को मास्क की तरह इस्तेमाल किए जाने की तस्वीरें भी चर्चा में रही थीं.
पीएम मोदी का कोल्हापुरी फेटा स्टाइल
9 / 112021 में प्रधानमंत्री ने पारंपरिक कोल्हापुरी फेटा स्टाइल की पगड़ी पहनी थी. इसमें लंबा पल्ला था, जो उनके सफेद कुर्ते के साथ अलग अंदाज दे रहा था. यह लुक पीएम मोदी का बहुत खास माना जाता है.
तिरंगे वाला साफा पहनाकर देश का संबोधन
10 / 11यह लुक खास तौर पर देश भक्ति के रंग में नजर आया. पीएम मोदी ने सफेद साफा पहना था, जिस पर केसरिया और हरे रंग की तिरंगे से प्रेरित धारियां थीं. यह लुक 'हर घर तिरंगा' अभियान के लिए किया गया था.
लाल बांधनी साफा और ब्राउन जैकेट में पीएम लुक
11 / 112026 के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने लाल या गहरे मैरून रंग का साफा पहना था. इसके साथ उन्होंने सफेद कुर्ता और चॉकलेट-ब्राउन नेहरू जैकेट पहनी थी. ट्राई कलर पॉकेट स्क्वायर ने उनके लुक में देशभक्ति का टच दे रहा था. इसे भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस पर ट्राई करें ये 5 तिरंगा लुक, ऑफिस से कॉलेज तक आएंगे काम



















